सीएम हेमंत सोरेन स्पेन यात्रा पर, निवेशकों से करेंगे सीधी बातचीत

Parivesh
सीएम हेमंत सोरेन स्पेन यात्रा पर,

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को एक उच्चस्तरीय सरकारी और औद्योगिक प्रतिनिधिमंडल के साथ स्पेन रवाना हो गए हैं। यह यात्रा राज्य में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को आकर्षित करने की रणनीति का हिस्सा है। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अविनाश कुमार, उद्योग सचिव अरवा राजकमल, उद्योग निदेशक सशांत गौरव समेत कुल 11 सदस्यीय टीम शामिल है।

प्रतिनिधिमंडल 19 से 27 अप्रैल तक स्पेन और स्वीडन में रहेगा, जहां वे प्रमुख औद्योगिक समूहों, निवेशकों और सार्वजनिक संस्थानों से सीधी बातचीत करेंगे। 19 अप्रैल को टीम मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास पहुंचेगी, जहां से औपचारिक वार्ताओं की शुरुआत होगी।

यात्रा का मुख्य एजेंडा

  • 21 अप्रैल: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों से संवाद

  • 22 अप्रैल: माइनिंग और स्टील सेक्टर की बैठकें

  • 23 अप्रैल: बर्सिलोना में एग्रीकल्चर मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात

  • 25 अप्रैल: स्वीडन में क्लीन एनर्जी कंपनियों से बातचीत

  • 26 अप्रैल: वन-टू-वन मीटिंग्स और निवेश प्रस्तावों पर चर्चा

राज्य की रणनीति और संभावनाएं

यह यात्रा झारखंड सरकार की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत राज्य की औद्योगिक नीतियों, संसाधनों और निवेश अवसरों को वैश्विक मंच पर रखा जा रहा है। झारखंड, देश के सबसे संसाधन-संपन्न राज्यों में से एक है और औद्योगिक उत्पादन में इसका बड़ा योगदान है। टाटा स्टील, सेल, एनटीपीसी, वेदांता, टाटा पावर और अडानी पावर जैसे बड़े नाम राज्य में पहले से ही सक्रिय हैं। पिछले एक दशक में भारत और स्पेन के बीच आर्थिक सहयोग तेजी से बढ़ा है। 2024 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 8.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच चुका है, जिसमें 6.3% की सालाना वृद्धि देखी गई है।

स्पेनिश कंपनियों को मिलेगा झारखंड के रोडमैप से परिचय

झारखंड प्रतिनिधिमंडल की B2B बैठकें और व्यापार मंच स्पेनिश कंपनियों को राज्य की औद्योगिक नीतियों, निवेश सहायता योजनाओं और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के अवसरों से अवगत कराएंगे। यात्रा के दौरान अक्षय ऊर्जा, धातुकर्म, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में साझेदारी पर ज़ोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री 27 अप्रैल को भारत लौटेंगे।

संवाददाता – मनीषा सिन्हा की रिपोर्ट: बने रहिये nishaanebaz.com के साथ।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *