Gram Panchayat Bagiya : जशपुर के ग्राम पंचायत बगिया में 16 पंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, सरपंच पर मनमानी के आरोप

0
65

Gram Panchayat Bagiya : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की ग्राम पंचायत बगिया में 20 में से 16 पंचों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। पंचों का आरोप है कि पंचायत की सरपंच राजकुमारी अपने मनमाने तरीके से काम कर रही हैं और पंचों की बात नहीं सुनतीं, जिससे विकास कार्य बाधित हो गए हैं।

सोशल मीडिया में इस्तीफे का पत्र वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार पर कड़ा हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार जनता के हित में काम करने में नाकाम साबित हो रही है।

Gram Panchayat Bagiya : स्थानीय लोगों का कहना है कि पंच और सरपंच के बीच तालमेल की कमी के कारण पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और सामान्य जनता को भी इसका प्रत्यक्ष नुकसान हो रहा है।

सरकार और पंचायत प्रशासन की इस मामले में भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर इस मुद्दे का त्वरित समाधान आवश्यक है, ताकि पंचायत की सुचारू कार्यवाही और गांव के विकास को सुनिश्चित किया जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here