Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Crime : शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, महिला...

Gwalior Crime : शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, महिला सहित छह पर केस दर्ज

0
127
Gwalior Crime
Gwalior Crime

Gwalior Crime : भूपेन्द्र भदौरिया /ग्वालियर : ग्वालियर में शादी समारोह जैसे खुशी के मौके पर आम लोगों की जिंदगी को खतरे में डालने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला एवं पुलिस प्रशासन ने हर्ष फायरिंग पर वैसे तो रोक लगा रखी है और इसे आपराधिक माना है। लेकिन कुछ लोग प्रशासन की सख्त प्रतिबंध और कार्रवाई के बावजूद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक ऐसा ही वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। एक मिनट के इस वायरल वीडियो में युवक एक के बाद एक फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

Gwalior Crime : इसके बाद पुलिस ने एक महिला सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में थाना प्रभारी क्षमा राजौरिया खुद ही फरियादी बनी हैं। पता चला है कि 22 मई की शाम को पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बदनापुरा में रहने वाले अजब सिंह धनावत के दो बेटों रंजीत और वरुण की शादी थी इसमें उनके कई रिश्तेदार और मिलने वाले पहुंचे थे।

Gwalior Crime : कुछ रिश्तेदार अपने लाइसेंसी हथियारों के साथ शादी समारोह में आए थे और वहां बारात चढ़ाई के दौरान अपनी 12 और 315 बोर की लाइसेंसी बंदूकों के साथ फायरिंग करते रहे। खास बात यह है कि इन रिश्तेदारों ने घर की एक अधेड़ महिला से भी 315 बोर की राइफल से फायरिंग करवाई। वहां मौजूद किसी युवक ने इस फायरिंग का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।

Gwalior Crime : यही उनकी परेशानी का सबब बन गया। वायरल वीडियो तेजी से फैला और पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद अधिकारियों ने वायरल वीडियो की पड़ताल शुरू की और जांच पड़ताल के बाद महिला सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने एक बार फिर लोगों को चेताया है कि लाइसेंसी हथियारों का उपयोग आत्मरक्षार्थ किया जाए यदि कोई इसका प्रदर्शन कर दूसरे की जान जोखिम में डालता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here