Thursday, May 14, 2026
28.1 C
Raipur

Gwalior Crime :पत्नी और साले पर गोली चलाकर फरार हुआ विक्रमजीत रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था

Gwalior Crime :ग्वालियर/ भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर में अपनी पत्नी और साले पर गोली चलाकर फरार हुए आरोपी विक्रमजीत उर्फ विक्की संधू को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद विदेश भागने की फिराक में था और उसके पास से पासपोर्ट भी बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह वारदात घरेलू कलह के चलते अंजाम दी और गोलीबारी अपने दादा की लाइसेंसी बंदूक से की थी। इस पूरी घटना का वीडियो भी मोबाइल कैमरे में कैद हो गया था।

Gwalior Crime :भितरवार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी पंजाब के पटियाला में छिपा हुआ है, लेकिन पुलिस टीम के वहां पहुंचने से पहले वह दिल्ली भाग गया। बाद में ग्वालियर लौटकर उसने अपने रिश्तेदार के घर से पासपोर्ट लिया और रेलवे स्टेशन पहुंच गया, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Gwalior Crime :पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी दलजीत कौर से अक्सर झगड़े होते थे और वह कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। 23 मई की रात उसकी पत्नी अपने भाई ओंकार के साथ ससुराल लौटी, जहां कहासुनी के दौरान ओंकार ने आरोपी का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। गुस्से में आकर विक्की ने दादा की बंदूक से फायर कर दिया। एक गोली दलजीत के चेहरे को छूते हुए ओंकार के सीने में जा लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई और दलजीत गंभीर रूप से घायल हो गई।

Gwalior Crime :फिलहाल पुलिस ने आरोपी पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस अब वारदात में उपयोग की गई लाइसेंसी बंदूक की बरामदगी में जुटी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews  IndiaNews

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews IndiaNews

PM Modi :  PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

PM Modi : PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

Latest YouTube Shorts

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

पुलिस पर ही लूट के आरोप!  पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

पुलिस पर ही लूट के आरोप! पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

पेपर लीक के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल, कॉलेज गेट बना प्रदर्शन स्थल

neet-paper-leak-protest: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली...

Related Articles

Popular Categories