Cg Politics : शहरी PM आवास योजना की किश्तें महीनों से लंबित, कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

0
94
Cg Politics
Cg Politics

Cg Politics : रायपुर। नगर निगम रायपुर में कांग्रेस ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में गंभीर गड़बड़ी का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और पंकज शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि लगभग 800 हितग्राहियों को कई महीनों से किश्त की राशि नहीं मिली है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 1200 से अधिक लाभार्थियों को भवन अनुज्ञा (नक्शा) जारी हो चुका है, लेकिन किश्त न मिलने के कारण वे मकान निर्माण शुरू नहीं कर पा रहे हैं। वहीं 1023 हितग्राहियों की सूची केंद्र से स्वीकृत होने के बावजूद राज्य सरकार ने अब तक अनुमोदन जारी नहीं किया है।

Cg Politics : प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सूची में शामिल चार हितग्राहियों को लाइव कॉल भी किया। उन्होंने बताया कि 5–8 महीनों से किश्त न मिलने के कारण उन्हें उधार और गहने गिरवी रखकर निर्माण करना पड़ रहा है। एक हितग्राही ने अधूरा मकान छोड़कर किराए पर रहना शुरू कर दिया है। कॉल में जुड़े लोगों में हीरापुर के क्रांति यादव, सड्डू बजरंग पारा के पलटन निषाद, नालापारा (कचना) के प्रेम कुमार और अयोध्या नगर–चांगोराभाठा की शीला ध्रुव शामिल थीं।

आकाश तिवारी ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर ही PM आवास योजना रोकने का आरोप लगाया था, जबकि आज आंकड़े साबित कर रहे हैं कि त्रि-इंजन सरकार ही गरीबों के घर का सपना रोक रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरकर हितग्राहियों का हक दिलाने की लड़ाई लड़ेगी।

Cg Politics : कांग्रेस ने ये प्रमुख मांगें रखीं—

• PM आवास योजना (शहरी) में हुई गड़बड़ी की उच्च स्तरीय जांच
• दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई
• सभी लंबित किस्तें और अप्रूवल तुरंत जारी किए जाएं

Cg Politics : कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब शहरी क्षेत्रों में यह स्थिति है, तो ग्रामीण इलाकों का हाल और भी चिंताजनक हो सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here