Saturday, April 11, 2026
26.6 C
Raipur

CG ACCIDENT: ख़डी ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 5 की मौत, दो गंभीर, कई घायल, फ़िल्म देख घर वापस आ रहे सभी हुए दर्दनाक हादसे के शिकार

CG ACCIDENT: कोंडागांव :- जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मसोरा डोल नाका के पास नेशनल हाइवे 30 पर देर रात भीषण सड़क हादसे ने पुरे इलाके को हिला कर रख दिया. हाइवे पर ख़राब होकर बीच सडक पर ख़डी एक ट्रक से तेज रफ्तार स्कार्पियो टकरा गई, जिसमें पिता पुत्र समेत पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं की अन्य गंभीर रूप से घायल है. जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि स्कार्पियो में कुल 12 युवक सवार थे, सभी फरसगांव के बड़ेडोंगर क्षेत्र के रहने वाले थे और कोंडागांव में फ़िल्म देखकर देर रात अपने गांव वापस आ रहे थे

 

CG ACCIDENT: _तेज रफ्तार स्कार्पियो ख़डी ट्रक में जा घुसी

जानकरी के अनुसार – स्कार्पियो सीजी 27 आर 7920 तेज रफ्तार में मसोरा टोल नाका कि ओर बढ़ रही थी, इस बीच टोल के पास एक ट्रक सीजी 04 एच यू 8214 ख़राब होकर हाइवे के बीचों बीच खड़ी थी. रात होने और संकेत न होने के कारण स्कार्पियो चालक को ट्रक दिखाई नहीं दी और गाड़ी सीधे जाकर उससे टकरा गई। टककर इतनी जोरदार थी कि स्कार्पियो के आगे का हिस्सा पुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गया और गाड़ी में सवार कई युवक वहीं फ़स गए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सुचना दी।

_पांच युवकों की मौके पर ही मौत, दो गंभीर घायल

इस घटना में मृतक
नूतन मांझी (18) पिता सावंत राम,
शत्रुघ्न मांझी (26) पिता पुषऊ राम,
लखनराम मंडावी (40) पिता सूदन
भुपेंद्र मंडावी (17) पिता लखन राम
रूपेश मंडावी (23) पिता तिजाऊराम सभी भैंसाबेड़ा बड़ेडोंगर की मौके पर ही मौत हो गई है…
गंभीर घायल सोगेंद्र मंडावी (22) पिता तिजाऊ व रविन्द्र नेताम (28) पिता गोमूराम, चालक ओंकार नाग (28) पिता स्व सुरेश कुमार यह तीनों जगदलपुर अस्पताल में भर्ती है….
वहीं कोंडागांव अस्पताल में धनेश्वर नाग (18) पिता स्व बोधन लाल, दामेंद्र नाग (22) पिता स्व गणेश, रामचंद्र राणा (27) पिता रामनाथ रिफर घायल हो गए। मामूली चोट – टेकेश्वर मांझी (22) पिता पुषउ, मामूली रूप से घायल है।

CG ACCIDENT: _टोल प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

CG ACCIDENT: स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने टोल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बताया जा रहा है कि- हादसे के वक्त टोल प्लाजा में कोई गार्ड मौजूद नहीं था। हाईवे पर खड़ी खराब ट्रक को हटाने के लिए कोई क्रेन या संसाधन उपलब्ध नहीं थे। खराब ट्रक को बिना चेतावनी संकेत के बीच रोड पर ही छोड़ दिया गया था। टोल के आसपास सड़क पर गहरे गड्ढे और खामियां भी दुर्घटना की वजह बन सकती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि टोल प्रशासन सक्रिय होता और खराब ट्रक को समय पर हटाया जाता, तो शायद इतना बड़ा हादसा नहीं होता। यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर हाईवे सुरक्षा, टोल प्रबंधन की जिम्मेदारी और तेज रफ्तार जैसी गंभीर मुद्दों पर सवाल खड़ा करता है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि दोषियों पर कार्रवाई हो और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

CG ACCIDENT: _टोल प्रबंधक ने कहा

CG ACCIDENT: उधर, मसोरा टोल प्रबंधक आलोक पांडे ने बताया कि इस संबंध में एनएचएआई से कई बार क्रेन उपलब्ध कराने की मांग की गई है, लेकिन अब तक सुविधा प्रदान नहीं करवाई गई। उन्होंने कहा कि यदि क्रेन उपलब्ध होती, तो खराब ट्रक को मौके से हटाया जा सकता था और शायद यह हादसा टल सकता था।

 

_गांव में पसरा मातम, पिता-पुत्र और भतीजे को एक ही चिता में दी गई मुखाग्नि

बड़ेडोंगर के भैसाबेड़ा गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही रात में पांच युवकों की मौत ने पूरे गांव को शोक में डूबा दिया है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शवों का पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को दोपहर के बाद सभी मृतकों का गाँव में अंतिम यात्रा निकालने के बाद अंतिम संस्कार किया गया. जिसमें मृतक लखनराम मंडावी और उसके पुत्र भुपेंद्र मंडावी, भतीजा रूपेश मंडावी इन तीनों के शवों को एक साथ एक ही चिता में जलाया गया. वहीं मृतक नूतन मांझी और शत्रुघ्न मांझी इन दोनों भाईयों के शव एक साथ कफ़न दफन किया गया.

CG ACCIDENT: _पूर्व विधायक ने कहा

CG ACCIDENT: घटना की खबर लगते ही पूर्व विधायक संतराम नेताम ग्राम बड़ेडोगर भैसाबेड़ा पहुचें और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित किए. साथ ही मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में संवेदना प्रगट की. घायलों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की. साथ ही शासन प्रशासन को घेरते हुए कहा इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए मृतक के परिजनों को हर सम्भव सहायता प्रदान करे साथ ही घायलों का उपचार हेतु हर सम्भव सहयोग करे. यह एक दुख की घड़ी है जो क्षेत्र को झकझोर कर दिया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Latest YouTube Shorts

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories