CG NEWS: पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला समिति भाटापारा की बैठक संपन्न

0
164
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: भाटापारा- विगत दिन पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला समिति भाटापारा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बताया गया कि पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला नगर के बीचोंबीच रामलीला मैदान में आगामी चोदह जनवरी बुधवार से अठारह जनवरी रविवार तक होगा। मंच व्यवस्था नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा जी करेंगे। विधायक श्री इन्द्र साव भी कार्यक्रम की सफलता के लिए योगदान करेंगे।

CG NEWS: बैठक में यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय रामायण मेला में भाग लेने के लिए विभिन्न राज्यों के मानस मर्मज्ञों प्रवचन कर्ताओं,भजन मंडलियों, धार्मिक प्रस्तुति देने वाले कलाकारों और संत महात्माओं को आमंत्रित किया जा रहा है। श्री लंका के कलाकारों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। बैठक में अपील पत्रक ,रसीद और लेटर पेड अतिशीघ्र छपवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में श्री मोहन केसरवानी अधिवक्ता ने कार्यक्रम के दौरान पांच दिनों तक अपनी कार को निशुल्क देने की घोषणा की है।

CG NEWS: बैठक में उपस्थित सभी भाई बहनों ने कार्यक्रम को नगर वासियों के सहयोगी से सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में डाक्टर ललित सिंह ठाकुर, बिहारी लाल अग्रवाल, भंवर सिंह साहू, डाक्टर वीणा साहू, कल्याण सिंह ठाकुर, डाक्टर खुमान सिंह वर्मा, सुनील अग्रवाल, मोहन केसरवानी, बुद्धेश्वर वर्मा, गिरधर गोपाल शर्मा,ग़ौरी भृगु, नीरा देवी साहू, सीमा मल, सती साहू, विनीता वर्मा आदि उपस्थित थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here