Friday, March 6, 2026
36 C
Raipur

CG MURDER : डबल मर्डर : मानसिक रूप से कमजोर युवक ने मचाया कोहराम, पड़ोसी बाप–बेटी की हत्या, दो महिलाएं गंभीर

CG MURDER : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार शाम एक भयावह घटना सामने आई, जहां मानसिक रूप से कमजोर एक युवक ने अचानक बेकाबू होकर पड़ोसियों पर हमला कर दिया। हमले में एक महिला और उसके बुजुर्ग पिता की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, घटना खरसिया विकासखंड के ग्राम खैरपाली में हुई। आरोपी भीखम पटेल (26), मूल रूप से छोटे मुड़पार का निवासी है और अपनी मां के साथ बचपन से ननिहाल खैरपाली में रह रहा था। वह कुछ दिन पहले ही इलाज करवाकर गांव लौटा था। मंगलवार को लगभग 4:30 बजे उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक लोगों को दौड़ाने लगा।

CG MURDER : इसके बाद वह पड़ोस के घर में घुस गया, जहां धूप सेंक रही खीरबाई पटेल (45) पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान उसने उनके बुजुर्ग माता–पिता रत्थूराम पटेल (70) और फोटूबाई पटेल (68) पर डंडे से हमला कर दिया। पास में ही रहने वाली रामायणमती पटेल (60) पर भी उसने हमला करते हुए उसकी गर्दन मरोड़ दी।

CG MURDER : घटना की सूचना मिलने पर खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची। खीरबाई पटेल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान रत्थूराम पटेल की भी मौत हो गई। फोटूबाई पटेल और रामायणमती पटेल का उपचार जारी है। दोहरे हत्याकांड से गांव में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

कर्नाटक सरकार का बड़ा कदम! 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की तैयारी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने...

M.P में मेयर फंड पर ‘मोहन’ सरकार का ब्रेक, नगरीय विकास विभाग ने जारी किया निर्देश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में महापौर निधि...

C.G Weather : बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला! बदमाशों ने की मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में...

Related Articles

Popular Categories