CG News : बेटे को जेल से छुड़ाने के नाम पर आरक्षक ने किया दुष्कर्म, महिला ने लगाया आरोप

Sanjay Sahu
CG News

CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महिला ने आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर थाने के सामने भीड़ जुटी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी पद्मश्री तंवर ने महिला का बयान दर्ज किया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

CG News : पूरा मामला पुरानी भिलाई थाना का है। यहां पदस्थ आरक्षक अरविंद मेढ़े पर महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने कहा, मेरा बेटा जेल में बंद है, जिसे छुड़ाने के नाम पर आरक्षक ने मेरे साथ शारीरिक शोषण किया है।

CG News : जानकारी के मुताबिक, नाबालिग बेटे को कार्रवाई से बचाने आरक्षक ने संबंध बनाने की डिमांड की थी। कल शाम महिला को सिरसा गेट के पास बुलाया, फिर अपनी गाड़ी में बैठकर ले गया और शारीरिक शोषण किया। छत्तीसगढ़ के बजरंग दल के साथ आज सुबह महिला पुरानी भिलाई थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की। बताया जा रहा कि एक माह पहले ही आरक्षक की शादी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *