Half Bijali Bill Yojana Vivad : बिजली हाफ पर कांग्रेस का महा-संग्राम, दीपक बैज बोले- 400 यूनिट लागू नहीं हुई तो घेरेंगे CM हाउस…

Parivesh
Half Bijali Bill Yojana Vivad

Half Bijali Bill Yojana Vivad : रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और PCC चीफ दीपक बैज दिल्ली दौरे से लौटे हैं और उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार पर बिजली बिल और पीएम सूर्यघर योजना को लेकर तीखा हमला किया है। बैज ने कहा कि सरकार ने जनता को फिर धोखा दिया है। 200 यूनिट हॉफ योजना लागू कर जनता का विश्वास तोड़ा गया। कांग्रेस की 400 यूनिट हॉफ बिजली बिल योजना बंद कर दी गई और चार बार बिजली दरें बढ़ा दी गई। स्मार्ट मीटर लगाकर अतिरिक्त वसूली की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 30 नवंबर तक 400 यूनिट हॉफ बिजली बिल योजना लागू नहीं हुई, तो CM हाउस का घेराव किया जाएगा।

Half Bijali Bill Yojana Vivad : बैज ने कहा कि कोयला सस्ता हो गया है और उस पर लगने वाला सेस खत्म हो गया है, इसलिए अब 400 यूनिट बिजली बिल फ्री होना चाहिए। पीएम सूर्यघर योजना के बारे में उन्होंने कहा कि यह योजना छत्तीसगढ़ में फेल हो चुकी है और जनता पर जबरन थोप दी जा रही है।

READ MORE : Bhupesh Baghel Bayan : नक्सलियों पर काम सही, बिजली बिल हाफ सिर्फ ऊंट के मुँह में जीरा : पूर्व सीएम भूपेश का तीखा हमला

SIR मुद्दे पर कांग्रेस गंभीर:
बैज ने कहा कि दिल्ली में हुई AICC बैठक में SIR मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई। बिहार में वोटर काटे गए और चुनाव से पहले नए वोटर जोड़े गए। कांग्रेस घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने की रणनीति तैयार कर रही है। सचिन पायलट प्रदेश के तीन हिस्सों में बैठक लेंगे और कार्यकर्ताओं को निगरानी का मूल मंत्र दिया जाएगा।

जिलाध्यक्षों की सूची जल्द जारी:
बैज ने कहा कि जिलाध्यक्षों की सूची अंतिम चरण में है। छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना की सूची लगभग तैयार है और जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

READ MORE : Bijapur Naxal Encounter : बीजापुर के जंगलों में जोरदार मुठभेड़! 6 खूंखार माओवादी टॉप कमांडर ढेर, लाखों का था इनाम

झीरम घाटी हमले पर टिप्पणी:
झीरम घाटी हमले के मास्टरमाइंड हिड़मा के एनकाउंटर को बैज ने बड़ी सफलता बताया और बधाई दी। लेकिन उन्होंने कहा कि झीरम घाटी की सच्चाई अब तक सामने नहीं आई है और इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *