Friday, May 22, 2026
42.1 C
Raipur

CG NEWS : घरघोड़ा थाने का घेराव: कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, फर्जी मुकदमे-अनैतिक कार्यवाहियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता : घरघोड़ा: कांग्रेस पार्टी ने आज युवा कांग्रेस के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन करते हुए घरघोड़ा थाने का घेराव किया। प्रदर्शन का केंद्र बिंदु नगर पंचायत उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमा, लोढाझर के युवक पर हमले में पुलिस की निष्क्रियता और क्षेत्र में बढ़ रही अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस संरक्षण रहा।

CG NEWS : सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, भारी भीड़ के साथ पुलिस से आमना-सामना

CG NEWS : कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में कारगिल चौक से रैली की शक्ल में निकले और जय स्तंभ चौक पर पहले से मौजूद पुलिस बल से उनका आमना-सामना हुआ। पुलिस द्वारा की गई बेरिकेडिंग के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे और नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा।

CG NEWS : जिला कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव का तीखा हमला

CG NEWS : जिला कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र नेगी और प्रदेश महासचिव राकेश पांडे सहित अन्य नेताओं ने घरघोड़ा थाने को सत्ता का “दलाल” बताते हुए कहा कि थाने की भूमिका न्याय नहीं, सत्ता के संरक्षण की बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी मुकदमे, रेत तस्करी और जुए जैसे अपराध पुलिस संरक्षण में पनप रहे हैं। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

CG NEWS : युवा कांग्रेस नेता उस्मान बेग का नेतृत्व, आंदोलन को दी धार

CG NEWS : आंदोलन का नेतृत्व कर रहे उस्मान बेग के जोशीले भाषणों से प्रदर्शन में उबाल आ गया। कार्यकर्ताओं ने “लोकतंत्र की हत्या बंद करो” और “पीड़ित को न्याय दो” जैसे नारे लगाए।

CG NEWS : ज्ञापन सौंपा, 6 प्रमुख मांगें रखीं

CG NEWS : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित मांगें रखीं:

1. नगर पंचायत उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी पर दर्ज फर्जी केस की निष्पक्ष जांच और निरस्तीकरण
2. क्षेत्र में आम जनता पर हो रहे अन्यायपूर्ण पुलिसिया रवैये पर रोक
3. खनिज तस्करी पर कड़ी कार्रवाई
4. लाइन अटैच थानेदार के खिलाफ वसूली प्रकरण में FIR
5. लोढाझर निवासी छाया साहू के मामले में कार्रवाई
6. एक माह में कार्रवाई न होने पर एसपी कार्यालय का घेराव

CG NEWS : प्रशासन मौन, मौजूद रहे एडिशनल एसपी और एसडीओपी

CG NEWS : प्रदर्शन के दौरान एडिशनल एसपी और एसडीओपी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस बयान सामने नहीं आया। इससे कार्यकर्ताओं और आमजन में असंतोष और गहराया है।

CG NEWS : राजनीतिक तापमान चढ़ने के संकेत

कांग्रेस का यह प्रदर्शन आने वाले राजनीतिक संघर्ष की झलक देता है। प्रदर्शन में कुछ वरिष्ठ नेताओं की गैरमौजूदगी के बावजूद बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस के नेतृत्व में संगठित ताकत का प्रदर्शन किया, जिससे आने वाले समय में घरघोड़ा में राजनीतिक माहौल और गरमाने के आसार हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Dhirendra Shastri in Badrinath Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 21 दिवसीय एकात्म साधना

Dhirendra Shastri in Badrinath Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 21 दिवसीय एकात्म साधना

Modi Meloni Melody: कार राइड से डिनर तक… मोदी-मेलोनी की दोस्ती फिर हुई वायरल..

Modi Meloni Melody: कार राइड से डिनर तक… मोदी-मेलोनी की दोस्ती फिर हुई वायरल..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatarpur  में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Chhatarpur में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Exclusive Interview With Rohitash Gaud | Bhabiji Ghar Par Hain Actor | Manmohan Tiwari

Exclusive Interview With Rohitash Gaud | Bhabiji Ghar Par Hain Actor | Manmohan Tiwari

Latest YouTube Shorts

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories