CG Crime :ड्रीम 11 के बहाने झारखंड ले जाकर युवक का अपहरण, इतने लाख की मांगी फिरौती

CG Crime :दुर्ग : दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को ड्रीम 11 में काम दिलाने का झांसा देकर झारखंड ले जाया गया और वहां उसका अपहरण कर लिया गया। यह पूरा घटनाक्रम वैशालीनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में झारखंड के एक युवक और भिलाई की एक युवती को गिरफ्तार किया है।

CG Crime :पीड़ित युवक रजत शाह को आरोपी सिमरन कौर और राहुल पासवान 11 मई को झारखंड यह कहकर ले गए थे कि उसे ड्रीम 11 से जुड़े किसी कार्य में शामिल किया जाएगा। लेकिन झारखंड पहुंचते ही रजत पर रेड्डी अन्ना ऐप से जुड़े ऑनलाइन सट्टा कारोबार में जबरन शामिल होने का दबाव डाला गया। यह ऐप कथित रूप से कुख्यात महादेव ऐप नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।

CG Crime :जब रजत ने इस अवैध कार्य में शामिल होने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके परिवार से 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। पीड़ित के परिजनों ने तत्काल वैशालीनगर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर एक विशेष टीम झारखंड रवाना की गई।

CG Crime :मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर झारखंड पुलिस की मदद से सिमरन कौर और राहुल पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस को जांच के दौरान महादेव ऐप से जुड़े कई तकनीकी और डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जो इस गिरोह के बड़े ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़ाव की ओर इशारा करते हैं।

CG Crime :पुलिस ने रजत शाह को सकुशल बरामद कर लिया है और अब फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories