Instagram ID hack : महिला की आईडी हैक कर अशोभनीय पोस्ट, पुलिस ने आरोपी को मोबाइल लोकेशन से पकड़ा

Instagram ID hack : कवर्धा। सतनामी समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करने और एक महिला की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर अशोभनीय पोस्ट डालने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का जुलूस निकाला गया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी कई दिनों से पकड़ से बच रहा था, लेकिन तकनीकी निगरानी के जरिए उसे आखिरकार गिरफ्तार किया गया।

Instagram ID hackजानकारी के अनुसार, ग्राम भिभौरी निवासी महिला ने थाना लोहारा में शिकायत दर्ज कराई कि मोबाइल नंबर 7058432636 धारक ने उनकी इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड हासिल कर समाज विशेष के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी पोस्ट की और उनके फोटो पर अश्लील शब्द लिखकर अपलोड किया। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बीएनएस की धारा 296, 299, 352 और आईटी एक्ट की धारा 65 के तहत मामला दर्ज किया और विवेचना शुरू की।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और पंकज पटेल, तथा एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में लोहारा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। टीम ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी सागर बारा पात्रे (35 वर्ष), निवासी लकड़गंज, नागपुर को गिरफ्तार किया।

Instagram ID hackपूछताछ में आरोपी ने महिला की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर भड़काऊ और अशोभनीय पोस्ट करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और सोशल मीडिया पर ऐसे मामलों को रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories