Delhi Blast Update/नई दिल्ली: लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में गिरफ्तार आरोपी आमिर राशिद अली को सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने 10 दिन की NIA रिमांड पर भेज दिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां प्रिंसिपल सेशन जज अंजू बजाज चंदना ने मामले की सुनवाई की। कोर्ट में आमिर शांत नजर आया और उसके साथ उसकी कानूनी टीम भी मौजूद थी।
कार आमिर के नाम रजिस्टर्ड
NIA के मुताबिक धमाके में जिस i20 कार का इस्तेमाल हुआ था, वह आमिर राशिद अली के नाम पर पंजीकृत है। पेशे से प्लंबर आमिर पर आरोप है कि वह पूरे साजिश तंत्र का हिस्सा था।10 नवंबर को लाल किले के पास कार में हुए भीषण विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे।
कार चला रहा था कश्मीर का डॉक्टर-आतंकी उमर नबी
Delhi Blast Update जांच में सामने आया है कि धमाके के समय कार जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी डॉक्टर-आतंकी उमर नबी चला रहा था।बताया गया है कि उमर एक “सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल” से जुड़ा हुआ था, जिसका पर्दाफाश हाल ही में फरीदाबाद से 2900 किलो विस्फोटक बरामद होने के बाद हुआ था।
धमाके का कानपुर कनेक्शन भी
जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। NIA के अनुसार धमाके का कानपुर कनेक्शन भी सामने आया है।
एजेंसी के मुताबिक—
- डॉ. परवेज़ (डॉ. शाहीन का भाई),
- हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आरिफ,
- डॉ. फारूक अहमद डार
Read More : Saudi Arabia Bus Accident : मक्का–मदीना हाईवे बस हादसे में 42 भारतीय जिंदा जले, PM मोदी ने जताया दुख
Delhi Blast Update धमाके से एक घंटे पहले तक उमर नबी के लगातार संपर्क में थे।इसी तरह, डॉ. शाहीन और डॉ. मुज़म्मिल 8 नवंबर की सुबह तक उमर से सीधे जुड़े हुए पाए गए।
ऐसे हुई थी प्लानिंग
NIA की प्रारंभिक जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि कार बम विस्फोट की साजिश 2 अक्टूबर से शुरू हुई थी और 28 अक्टूबर को पूरी तरह अंतिम रूप दे दिया गया था।एजेंसी इस बात की भी जांच कर रही है कि डॉक्टरों का नेटवर्क किस तरह से आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा था और उन्हें इस पूरे ऑपरेशन में क्या भूमिका सौंपी गई थी।










