Tuesday, September 22, 2026
Home International Saudi Arabia Bus Accident : मक्का–मदीना हाईवे बस हादसे में 42 भारतीय...

Saudi Arabia Bus Accident : मक्का–मदीना हाईवे बस हादसे में 42 भारतीय जिंदा जले, PM मोदी ने जताया दुख

Saudi Arabia Bus Accident/नई दिल्ली : सऊदी अरब के मक्का–मदीना हाईवे पर सोमवार (17 नवंबर) की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसने भारत के 42 परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया। मक्का में उमरा अदा कर चुके सभी यात्री मदीना के लिए निकले थे।मुफरिहात इलाके के पास उनकी बस एक तेज रफ्तार डीजल टैंकर से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर के फटते ही आग तेजी से बस तक पहुंच गई और पूरी बस कुछ ही मिनटों में आग की लपटों में घिर गई।

Read More : सऊदी में भयानक हादसा! मदीना जा रही बस टैंकर से टकराई, 42 भारतीय जले जिंदा

Saudi Arabia Bus Accident स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बस की फ्रंट बॉडी पूरी तरह ध्वस्त हो गई और पीछे के हिस्से में भीषण आग फैल गई, जिससे यात्रियों के बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया।

20 से ज्यादा शव बुरी तरह जले
हादसे में बस के अंदर फंसे यात्रियों को बचाना बेहद मुश्किल हो गया।
सिविल डिफेंस टीम ने बस का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता इतनी थी कि कई लोग बाहर निकल ही नहीं सके।

सऊदी अधिकारियों ने बताया—

  • 42 शव बरामद किए गए, जिनमें कई की पहचान मुश्किल है।
  • कुछ शव बुरी तरह झुलस गए हैं, जिनकी पहचान डीएनए के जरिए की जाएगी।
  • 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
  • सभी मृतक हैदराबाद और तेलंगाना के विभिन्न हिस्सों से थे।
    बस में 20 महिलाएँ, 11 बच्चे और अन्य पुरुष श्रद्धालु सवार थे।

हादसे का चश्मदीद बयान
Saudi Arabia Bus Accident एक घायल यात्री ने बताया—”बस ने आगे चल रहे टैंकर को तेज रफ्तार में पीछे से टक्कर मारी। धमाका हुआ और कुछ ही सेकंड में आग फैल गई। कई लोग सो रहे थे, उन्हें भागने का मौका तक नहीं मिला।”

Read More :  Bangladesh Crisis : ICT आज सुनाएगा शेख हसीना पर फैसला, ढाका में हिंसक प्रदर्शन

PM नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए X (ट्विटर) पर लिखा:
“सऊदी अरब में बस दुर्घटना की खबर अत्यंत दुखद है। हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। भारतीय दूतावास हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।”

इसके साथ ही PMO ने घोषणा की कि—

  • भारत सरकार मृतकों की पहचान और उनके पार्थिव शरीर की स्वदेश वापसी में सऊदी अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य कर रही है।
  • घायलों के इलाज और परिवारों के संपर्क में रहने के लिए विशेष टीम नियुक्त की गई है।
  • विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास अलर्ट पर

भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया कि—

  • जेद्दा स्थित भारतीय काउंसलेट ने इमरजेंसी रेस्क्यू टीम तैनात कर दी है।
  • अस्पतालों में भर्ती घायलों की सूची जारी की जा रही है।
  • मृतकों के परिजनों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।
  • तेलंगाना सरकार की त्वरित कार्रवाई

तेलंगाना CMO के अनुसार:

  • सचिवालय में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
  • दिल्ली स्थित रेजिडेंट कमिश्नर को यात्रियों की पूरी जानकारी एकत्र करने का निर्देश दिया है।
  • राज्य सरकार सऊदी दूतावास के साथ लगातार संपर्क में है।
  • हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं ताकि परिजन तुरंत सूचना प्राप्त कर सकें।

शवों की पहचान और स्वदेश वापसी प्रक्रिया शुरू
खबर आ रही है कि , डीएनए सैंपलिंग, मेडिकल परीक्षण और दस्तावेजी पहचान के बाद शवों को भारत भेजा जाएगा।सऊदी अधिकारियों के साथ समन्वय के कारण यह प्रक्रिया तेज की जा रही है, लेकिन बुरी तरह जली हुई बॉडीज के कारण इसमें समय लग सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here