Bihar Election Result 2025 : बिहार में एनडीए की सरकार तय, जनता ने विकास चुना, कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Parivesh
Bihar Election Result 2025

Bihar Election Result 2025 : रायपुर। बिहार चुनाव के रुझानों के बीच छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि बिहार की जनता ने इस बार स्पष्ट जनादेश विकास के नाम पर दिया है और एनडीए की सरकार लगभग तय है। शर्मा ने दावा किया कि एनडीए को 150 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान पहले से था और जो नतीजे सामने आ रहे हैं, वह उसी का प्रतिबिंब हैं। उन्होंने बिहार की जनता को “सही निर्णय” के लिए बधाई दी।

Bihar Election Result 2025 : कांग्रेस और ईवीएम पर तंज
ईवीएम पर कांग्रेस के आरोपों पर हमला बोलते हुए शर्मा ने कहा कि “राहुल गांधी नेतृत्व देने में विफल होते हैं, और जब कुछ नहीं मिलता तो ईवीएम को कटघरे में खड़ा कर देते हैं। कांग्रेस को आत्म अवलोकन की सख्त जरूरत है।”

READ MORE : Bihar Election Result : डबल सेंचुरी की तरफ NDA! बिहार के रुझानों में 190 के पार हुईं सीटें, महागठबंधन बेदम

बिहार में भूपेश बघेल की भूमिका पर टिप्पणी
बिहार चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कटाक्ष करते हुए शर्मा बोले कि “उन्हें पहले अपने बोलने के अंदाज को सुधारना चाहिए। वह सबको डांटते-धमकाते हैं, जैसे लाठी लेकर सबको भैंस समझते हों। कांग्रेस के नेतृत्व में मजबूती ही नहीं बची है।”

ईडी द्वारा पैतृक संपत्ति अटैच करने पर प्रतिक्रिया
बघेल की पैतृक संपत्ति अटैच होने के दावे पर शर्मा ने स्पष्ट किया कि “ईडी राष्ट्रीय संस्था है, किसी की पैतृक जमीन का एक इंच भी अटैच नहीं कर सकती। ईडी ने अपनी वेबसाइट पर जो जानकारी दी है, वही वास्तविक है।”

धान खरीदी की तैयारी पूरी
15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर स्तर पर तैयार है। इस बार प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर की जाएगी।

करणी सेना की धमकी पर सख्त चेतावनी
रायपुर पुलिस को करणी सेना की ओर से धमकी पर उन्होंने कहा कि समाज पवित्र है, अपराधियों का समर्थन समाज नहीं करता। किसी संगठन द्वारा अपराधी के समर्थन में खड़े होना “गिरोह” कहलाता है। पुलिस को धमकी देने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

READ MORE : Bihar Chunav Result 2025 LIVE : बिहार सियासत का महासंग्राम, चुनाव नतीजे आज, क्या नीतीश का ‘सुशासन’ बचेगा या तेजस्वी की ‘युवा सुनामी’ लाएगी बदलाव?

डीजीपी कॉन्फ्रेंस में पीएम और शाह होंगे शामिल
शर्मा ने बताया कि 28 से 30 नवंबर तक छत्तीसगढ़ में पहली बार डीजीपी कॉन्फ्रेंस होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन से सुरक्षा तंत्र को बेहतर दिशा मिलेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *