Saturday, September 5, 2026
Home Chhattisgarh Dantewada Bridge Negligence: निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरा युवक, दोनों हाथ...

Dantewada Bridge Negligence: निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरा युवक, दोनों हाथ फ्रैक्चर; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Dantewada Bridge Negligence: फकरे आलम खान\दंतेवाड़ा। जिले के बचेली-नकुलनार मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन पुल के पास सुरक्षा इंतजामों की कमी एक युवक पर भारी पड़ गई। सड़क किनारे खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गए, जबकि सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Dantewada Bridge Negligence: जानकारी के अनुसार, पीना बचेली निवासी रोशन तेलाम निर्माणाधीन पुल के पास बने गहरे गड्ढे में गिर गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक मौके पर न तो कोई बैरिकेडिंग थी और न ही चेतावनी संकेत लगाए गए थे। हादसे के बाद घायल युवक को तत्काल बचेली स्थित अपोलो परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

READ MORE: Chhattisgarh Police Farewell: आरक्षक से एएसआई तक का गौरवपूर्ण सफर: रायगढ़ पुलिस लाइन में देव प्रसाद चौहान को दी गई भावभीनी विदाई

Dantewada Bridge Negligence: ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही थी। मार्ग पर वाहनों और लोगों की आवाजाही जारी रहने के बावजूद निर्माण स्थल को सुरक्षित बनाने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए थे। रात के समय प्रकाश व्यवस्था और चेतावनी बोर्डों की भी व्यवस्था नहीं थी, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई थी।

Dantewada Bridge Negligence: हादसे के बाद ठेकेदार और संबंधित विभाग ने जल्दबाजी में सड़क किनारे झाड़ियों लगाकर अस्थायी बैरिकेडिंग कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह सुरक्षा व्यवस्था पहले की गई होती तो हादसे को टाला जा सकता था। ग्रामीणों ने इसे विभागीय लापरवाही का परिणाम बताया है।

Dantewada Bridge Negligence: क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब निर्माण कार्यों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी सामने आई हो। इससे पहले भी निर्माणाधीन पुलों और सड़कों पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर शिकायतें होती रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

Dantewada Bridge Negligence: घटना के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर ठेकेदार, इंजीनियर और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

READ MORE: bemetara bjp mla-dipesh sahu wedding: सामूहिक विवाह समारोह में भाजपा विधायक दीपेश साहू ने लिए सात फेरे, पारंपरिक बैलगाड़ी में बारात निकाली गई

Dantewada Bridge Negligence: इस मामले पर दंतेवाड़ा जिला पंचायत उपाध्यक्ष Arvind Kunjam ने भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर लापरवाही का मामला है और इसे जिला प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here