Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur जल्द शुरू होगीअंबिकापुर से दिल्ली की फ्लाइट! सप्ताह में दो दिन एलायंस...

जल्द शुरू होगीअंबिकापुर से दिल्ली की फ्लाइट! सप्ताह में दो दिन एलायंस एयर भरेगी उड़ान, जानें किराया

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : सरगुजा संभाग के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अंबिकापुर स्थित मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा मार्च के अंतिम सप्ताह से शुरू होने जा रही है। इस सेवा का संचालन Alliance Air द्वारा किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, यह उड़ान सप्ताह में दो दिन—सोमवार और बुधवार—संचालित की जाएगी। फ्लाइट अंबिकापुर से बिलासपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इससे यात्रियों को अब राजधानी तक पहुंचने के लिए लंबी सड़क या रेल यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।

ATR-72 विमान से होगी सेवा

इस रूट पर 72 सीटर ATR-72 विमान का संचालन किया जाएगा। इससे पहले एयरलाइन अधिकारियों ने अंबिकापुर और बिलासपुर एयरपोर्ट का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया था।

वर्तमान में Alliance Air बिलासपुर से दिल्ली के बीच सप्ताह में तीन दिन उड़ान सेवा दे रही है। नई सेवा शुरू होने से सरगुजा क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

Read More : अंबिकापुर : 12वीं बोर्ड का परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, 1 की मौके पर मौत

किराया 4500 से 6000 रुपये के बीच

सूत्रों के मुताबिक, इस नई उड़ान का बेस फेयर 4500 से 6000 रुपये के बीच हो सकता है। बिलासपुर-दिल्ली रूट पर भी किराया सामान्यतः 4000 रुपये से अधिक रहता है।

पहले भी शुरू हुई थी सेवा

दिसंबर 2024 में UDAN 4.2 योजना के तहत फ्लाई बिग एयरलाइंस ने रायपुर और बिलासपुर के लिए 19 सीटर विमान सेवा शुरू की थी। हालांकि अनियमित उड़ानों के कारण यह सेवा छह महीने बाद बंद हो गई थी।

इंडिगो से भी चर्चा

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने इस नई उड़ान सेवा का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस से भी रायपुर-अंबिकापुर-प्रयागराज रूट पर उड़ान शुरू करने को लेकर चर्चा जारी है।नई हवाई सेवा से सरगुजा क्षेत्र के पर्यटन, व्यापार और शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here