Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur अंबिकापुर : 12वीं बोर्ड का परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार दो...

अंबिकापुर : 12वीं बोर्ड का परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, 1 की मौके पर मौत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नेशनल हाईवे 43 पर कुनकुरी के पास 12वीं की परीक्षा देने जा रहे दो छात्र दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार और सड़क किनारे पड़ी गिट्टी के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

कैसे हुआ हादसा?

बतौली ब्लॉक के शांतीपारा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र झेराडीह निवासी अनिकेश तिवारी और बैलकोटा निवासी निष्क एक्का बाइक से परीक्षा केंद्र जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें परीक्षा केंद्र पहुंचने में देरी हो रही थी, जिसके कारण बाइक तेज रफ्तार में थी।

सुबह करीब 9 बजे कुनकुरी के पास सड़क किनारे निर्माण कार्य के लिए गिराई गई गिट्टी पर बाइक फिसल गई। नियंत्रण खोने के बाद बाइक सामने चल रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों छात्र करीब 12 फुट ऊपर उछल गए और एक कार के ऊपर से होते हुए सड़क पर गिर पड़े।

Read More : M.P NEWS : इंदौर के एमवाय अस्पताल परिसर में मस्जिद के नाम पर कब्जा अवैध घोषित, बेदखली नोटिस जारी

एक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर

हादसे के बाद दोनों छात्र कई मीटर तक सड़क पर घिसटते रहे। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शांतीपारा पहुंचाया, जहां गंभीर चोटों के कारण निष्क एक्का को मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं अनिकेश तिवारी को गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर किया गया है। उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और इलाज जारी है।

सड़क सुरक्षा पर सवाल

इस हादसे के बाद हाईवे पर निर्माण कार्य और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उचित सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here