यह घटना आपको झकझोर के रख देगी, चट्टानों के बीच बेहोश मिली युवती

0
178
_चट्टानों के बीच बेहोश मिली युवती
_चट्टानों के बीच बेहोश मिली युवती

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदौरा गांव के जंगल में एक युवती बेहोशी की हालत में चट्टानों के बीच पड़ी मिली। प्रारंभिक जांच में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर अवस्था में पाई गई पीड़िता को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल जांच में यह साफ हो गया कि पीड़िता के साथ गैंगरेप किया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म कर उसे जंगल में फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और घटना को किन परिस्थितियों में अंजाम दिया गया।

फिलहाल पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ़्तार किया जाएगा।

CG News : जंगल में युवती अचेत अवस्था में मिली, परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म की जताई आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here