Jabalpur Gauvansh Maut Case : गौशाला में 8 मवेशियों की दर्दनाक मौत से हड़कंप…

Jabalpur Gauvansh Maut Case : जबलपुर | जबलपुर के मांडवा इलाके की एक गौशाला से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां 8 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दर्जनों गायें बीमार हालत में पड़ी हुई मिलीं। कई मृत गोवंशों को कई दिनों तक उठाया भी नहीं गया, जिससे आसपास बदबू फैल गई और लोगों में आक्रोश बढ़ गया।

Jabalpur Gauvansh Maut Case :  स्थानीय लोगों और गौसेवकों ने प्रशासन के उदासीन रवैये पर नाराजगी जताई और मौके पर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

READ MORE : Jabalpur Newborn Airlift : MP में पहली बार, 2 दिन की नवजात को एयरलिफ्ट कर जबलपुर से मुंबई भेजा गया, जानें ऐसा क्या हुआ….

गौशाला इंचार्ज राजेंद्र पटेल ने बताया कि कई दिनों से कुछ मवेशी बीमार चल रहे थे, जिनका इलाज कराया जा रहा था। वहीं, रामपुर चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह ने कहा कि मृत मवेशियों के शवों को हटवाया जा रहा है और पूरे इलाके को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं।

गौ प्रेमी सौरभ यादव ने बताया कि गौशाला की स्थिति बेहद खराब है और बीमार गायों की देखभाल के नाम पर लापरवाही की जा रही है। लोगों को आशंका है कि यह मौतें लंपी जैसी किसी खतरनाक बीमारी के संक्रमण से हुई हों।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories