Bihar Election Result : कल मतगणना, चुनाव परिणाम के पहले ही तेजस्वी कॉन्फिडेंट!कहा- लेंगे CM पद की शपथ

Rahul Goshwami
Tejashwi Yadav

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आगामी शुक्रवार यानी 14 नवंबर को सुबह 9 बजे तक आने की संभावना है। मतगणना सुबह 8 बजे से राज्य के 46 मतगणना केंद्रों पर शुरू होगी।

शुक्रवार को सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी, जो 8 से 8:30 बजे के बीच स्कैनर से स्कैन करके की जाएगी। यदि पोस्टल बैलेट की गिनती 8:30 बजे तक पूरी न हो पाए, तब भी ईवीएम से वोटों की गिनती समानांतर रूप से शुरू कर दी जाएगी।

निर्वाचन आयोग की तैयारियां
Bihar Election Result  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने सभी 38 जिलों के डीएम के साथ गिनती की तैयारियों की समीक्षा की है। उन्होंने चुनाव आयोग के तय मानकों के अनुसार सुरक्षा और प्रक्रिया की पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर अधिकारी और कर्मचारियों को पूरी तरह से तैयार किया गया है।

Read More : Bihar Elections 2025 : चुनाव का रिजल्ट 2 दिन बाद, लेकिन मोकामा में पहले ही अनंत सिंह की ‘जीत की दावत’ तय! रसगुल्ले भी तैयार, ढोल भी तैयार…

एग्जिट पोल और मतदान आंकड़ों में अंतर
इस बार के चुनाव को लेकर एग्जिट पोल ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार का एकतरफा ऐलान किया है। वहीं विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह 18 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।

Bihar Election Result  जानकारी दें कि, चुनाव आयोग ने बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि मतदान आंकड़ा अंतिम रूप में जारी किया है। हालांकि इसे संशोधित किया जा सकता है, लेकिन यह आंकड़ा एग्जिट पोल के एकतरफा अनुमान पर सवाल खड़ा कर रहा है।

महिला वोटिंग और मतदान का असर
विशेषज्ञ कहते हैं कि अधिक मतदान अक्सर मौजूदा सरकार के खिलाफ होता है। इस बार महिलाओं के मतदान में बंपर वृद्धि देखी गई है। विपक्ष का दावा है कि महिलाओं को 10,000 रुपए के काम के नाम पर प्रोत्साहन दिया गया, जिसे चुनाव प्रचार में लाभकारी माना जा रहा है।

Read More : Bihar Exit Poll 2025 : सभी सर्वे में NDA को बंपर बहुमत का अनुमान, जनता ने तोड़े रिकॉर्ड वोटिंग के आंकड़े

Bihar Election Result  महागठबंधन के प्रभाव वाले जिलों में बढ़ी हुई वोटिंग का उनके पक्ष में असर होने की संभावना है। वहीं सवाल यह है कि क्या एनडीए को अपने गढ़ वाले इलाकों में लाभ मिलेगा या नहीं।

मतगणना का असर और राजनीति
मतगणना की प्रक्रिया और पोस्टल बैलेट की गिनती पर सभी दलों की निगाहें हैं। नतीजों के आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि एग्जिट पोल का अनुमान सही रहा या चुनाव में उलटफेर हुआ। राजनीतिक हलकों में अब मतगणना की धड़कनें और भी तेज़ हो गई हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *