Wednesday, September 23, 2026
Home Entertainment Govinda Health Update : अस्पताल से हंसते-मुस्कुराते डिस्चार्ज हुए हीरो नंबर 1!...

Govinda Health Update : अस्पताल से हंसते-मुस्कुराते डिस्चार्ज हुए हीरो नंबर 1! जानें फैंस को गोविंदा ने दी कौनसी सलाह

गोविंदा अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
गोविंदा अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

Govinda Health Update/मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के फैंस के लिए राहत की खबर है। 12 नवंबर की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब 24 घंटे की निगरानी के बाद मंगलवार सुबह उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों ने उनकी सेहत को स्थिर बताया है और अब अभिनेता घर पर आराम कर रहे हैं।

देर रात चक्कर आने से बिगड़ी तबीयत

गोविंदा के करीबी दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल के अनुसार, अभिनेता को सोमवार रात करीब 12 बजे अचानक चक्कर आने के बाद बेहोशी महसूस हुई। पहले डॉक्टर से फोन पर सलाह लेकर दवाइयां दी गईं, लेकिन देर रात करीब 1 बजे हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।वहां डॉक्टरों ने तत्काल जांच की और उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया।न्यूरोलॉजिस्ट की टीम ने उनकी विस्तृत जांच की और फिलहाल उनकी रिपोर्ट सामान्य बताई गई है।

Read More : Govinda Health Update : धर्मेंद्र के बाद अब गोविंदा की अचानक बिगड़ी तबीयत, हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती

ओवरवर्क और थकान बनी परेशानी की वजह
Govinda Health Update मीडिया से बात करते हुए गोविंदा ने बताया किहाल के दिनों में उन्होंने ज्यादा वर्कआउट और शूटिंग शेड्यूल के कारण खुद को आराम नहीं दिया। उन्होंने कहा —“मैं लगातार काम और जिम में एक्टिव था, जिससे शरीर में थकान बढ़ गई। डॉक्टरों ने कहा कि यही वजह रही।”

इसके साथ ही एक्टर ने अपने फैंस को सलाह दी कि “ज्यादा एनर्जी पाने के लिए शरीर को आराम देना भी जरूरी है। योग और प्राणायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।”

परिवार उस वक्त घर पर नहीं था
गोविंदा के बेहोश होने के समय उनकी पत्नी सुनीता और बेटी टीना आहूजा घर पर मौजूद नहीं थीं। सुनीता एक शादी समारोह में मुंबई से बाहर थीं, जबकि टीना चंडीगढ़ में शूटिंग पर थीं।परिवार को सूचना मिलते ही दोनों मुंबई लौट आईं। टीना ने बताया — “पापा अब बिल्कुल ठीक हैं। डॉक्टरों ने सिर्फ आराम की सलाह दी है।”

Read More : Actor Govinda : तलाक की खबरों पर बोले गोविंदा: “सुनीता ने कई गलतियां कीं, मैंने हर बार माफ किया” — रिश्ते पर खुलकर दिया बयान

धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता
Govinda Health Update धर्मेंद्र की तबीयत पर प्रतिक्रिया देते हुए गोविंदा ने कहा — “धर्मेंद्र जी हमारे प्रेरणास्रोत हैं।उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।” दरअसल, कुछ दिन पहले ही गोविंदा धर्मेंद्र से मिलने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे।दोनों कलाकारों की स्वास्थ्य स्थिति ने हाल ही में उनके फैंस को चिंता में डाल दिया था, लेकिन अब दोनों के ठीक होने की खबर ने फैंस को राहत दी है।

फिलहाल गोविंदा घर पर डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उन्होंने अपने फैंस का आभार जताया है।डॉक्टरों का कहना है कि कुछ दिनों के आराम के बाद वह अपने नियमित कामकाज पर लौट सकते हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here