Indore Chori Case : नकाबपोश चोरों का आतंक, फाइनेंस मैनेजर के घर से लाखों पार…CCTV वायरल

Parivesh
Indore Chori Case

Indore Chori Case : इंदौर। शहर में नकाबपोश चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना लसूडिया थाना क्षेत्र की ओमेक्स सिटी कॉलोनी की है, जहाँ चोरों ने एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर के सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Indore Chori Case : ताला तोड़कर घुसे, लाखों का माल उड़ाया

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने मैनेजर के बंद घर का ताला तोड़कर सेंध लगाई। नकाबपोश चोरों ने बड़ी सफाई से घर में रखे सोने-चांदी के आभूषणों और नगदी सहित 10 लाख रुपये से अधिक के सामान की चोरी की।

READ MORE : CGMSC Medicine Blacklist Action : मरीजों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, अमानक दवा सप्लाई पर CGMSC का बड़ा एक्शन; 3 कंपनियां ब्लैकलिस्ट…

पीड़ित मैनेजर के लौटने पर घटना का पता चला, जिसके बाद लसूडिया पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पंचनामा किया और मामले की जाँच शुरू कर दी है।

 चोरों की हरकतें CCTV में कैद

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि घर में घुसते हुए नकाबपोश चोरों की पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर किस तरह से बेखौफ होकर चोरी को अंजाम दे रहे हैं।

READ MORE : Govinda Health Update : धर्मेंद्र के बाद अब गोविंदा की अचानक बिगड़ी तबीयत, हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती

खुलेआम हुई इस वारदात से कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र के रहवासियों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पॉश कॉलोनी में इतनी बड़ी चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। लसूडिया पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *