Saturday, April 4, 2026
35.1 C
Raipur

District Ban : 6 आदतन अपराधी रायपुर जिले से ‘जिला बदर’, SSP की अनुशंसा पर कलेक्टर का आदेश

District Ban : रायपुर। राजधानी रायपुर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक बड़ी कार्रवाई की गई है। रायपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गौरव सिंह ने पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर जिले के 06 आदतन अपराधियों को जिला बदर करने का आदेश पारित किया है।

District Ban :  तीन माह के लिए सीमा से बाहर रहने का आदेश
यह आदेश छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(ख) के तहत दाण्डिक प्रकरणों में पारित किया गया है। आदेश दिनांक 10 नवम्बर 2025 के अनुसार, इन सभी अपराधियों को आदेश की तिथि से 07 दिवस के भीतर (अर्थात 16.11.2025 तक) स्वयं को रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद और बलौदाबाजार की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने का निर्देश दिया गया है। इस तिथि से अगले 03 माह तक (अर्थात 09.02.2026 तक) ये अपराधी बिना सक्षम न्यायालय की अनुमति के इन सीमाओं में पुनः प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

District Ban : इन 6 आदतन अपराधियों पर हुई कार्रवाई:

  1. लल्ला उर्फ टुमन सोनवानी (उम्र 24 वर्ष): इसके खिलाफ हत्या, मारपीट, गुण्डागर्दी, अवैध शराब व गांजा बेचने, जुआ-सट्टा खिलाने जैसे संगीन अपराध पंजीबद्ध हैं।
  2. संदीप जगने (उम्र 23 वर्ष): इस बदमाश पर हत्या का प्रयास, मारपीट, चोरी और आबकारी एक्ट के आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
  3. पितेश्वर साहू (उम्र 28 वर्ष): इसके विरुद्ध अवैध शराब बिक्री, नशीले दवाई की बिक्री करना, लूट, मारपीट जैसे संगीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
  4. गिरधारी पटेल (उम्र 32 वर्ष): इसके खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, चाकू दिखाकर डराना धमकाना, जान से मारने की धमकी देने संबंधी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
  5. नान्हू ताण्डी उर्फ अन्ना ताण्डी (उम्र 47 वर्ष): यह आदतन अपराधी हत्या, हत्या का प्रयास, चाकूबाजी, लूट, चोरी, छेड़छाड़, अवैध शराब बिक्री, अवैध रूप से हथियार रखने एवं बलवा संबंधी कई अपराधिक प्रकरणों में लिप्त रहा है।
  6. खीरधर ताण्डी (उम्र 26 वर्ष): इसके विरुद्ध मारपीट करना, चाकू बाजी, अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन तथा अवैध रूप से हथियार रखने संबंधी कई अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

अन्य बदमाशों के विरूद्ध भी कार्रवाई प्रक्रिया में
पुलिस विभाग ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व भी एक बदमाश को जिला बदर किया गया था। पुलिस की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि कई अन्य बदमाशों के विरूद्ध भी इसी प्रकार की कार्यवाही प्रक्रिया में है। यह कार्रवाई रायपुर पुलिस की तरफ से अपराधियों पर लगाम कसने के लिए की गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG NEWS: फ़ोर लेंन सड़क, यात्री रेल की माँग और NTPC की मनमानी पर युवा कांग्रेस ने जिला प्रशासन को ज्ञापन 

CG NEWS: रायगढ़–घरघोड़ा और घरघोड़ा–धरमजयगढ़ फोरलेन निर्माण , घरघोड़ा–धरमजयगढ़...

Related Articles

Popular Categories