Modi in Bhutan : भूटान से PM मोदी का बयान- दिल्ली ब्लास्ट से मन व्यथित, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Rahul Goshwami
PM Modi

PM Modi in Bhutan/नई दिल्ली : भूटान यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण कार ब्लास्ट पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बीते सोमवार शाम हुए इस विस्फोट में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, वहीं सुरक्षा एजेंसियां लगातार जांच में जुटी हुई हैं।

“बहुत भारी मन से आया हूं…” – PM मोदी
आज भूटान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, वह दिल्ली में हुए धमाके के कारण बेहद व्यथित हैं। उन्होंने कहा, “आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं। आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है।”

Read More : PM Modi in Benaras : बनारस रेलवे स्टेशन में PM मोदी का भौकाल, देश को दी 4 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात

PM Modi in Bhutan उन्होंने बताया कि धमाके के बाद वह रातभर जांच एजेंसियों और सभी प्रमुख अधिकारियों के संपर्क में थे। पीएम मोदी ने साफ कहा कि इस आतंकी साजिश के जिम्मेदार किसी भी कीमत पर नहीं बच पाएंगे। “ALL THOSE RESPONSIBLE WILL BE BROUGHT TO JUSTICE,” उन्होंने यह वाक्य अंग्रेजी में कहा।

अमोनियम नाइट्रेट और फरीदाबाद कनेक्शन की जांच तेज
दिल्ली के लाल किले के पास जिस कार में धमाका हुआ, अब शुरुआती रिपोर्ट बताती हैं कि इसमें अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल हुआ था। यह वही विस्फोटक है, जो हाल ही में फरीदाबाद से गिरफ्तार किए गए दो डॉक्टरों के पास से बड़े पैमाने पर बरामद हुआ था।

Read More :  Women Team Meet PM Modi: जब स्किन केयर रूटीन के सवाल पर प्रधानमंत्री हुए ‘बोल्ड’, जानें वर्ल्ड चैंपियन बेटियों से PM मोदी की कैसी रही मुलाकात

PM Modi in Bhutan जांच एजेंसियों ने फरीदाबाद में करीब 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री पकड़ी थी। एजेंसियों को संदेह है कि दिल्ली ब्लास्ट के तार इसी आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हो सकते हैं। फरीदाबाद पुलिस और NIA लगातार छापेमारी कर रही हैं और कई गांवों में मेगा सर्च ऑपरेशन जारी है।

कार की बिक्री के कई फर्जी दस्तावेज, पुलवामा लिंक की भी जांच
विस्फोट में इस्तेमाल हुई हुंडई i20 कार कई हाथों से गुजरी थी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह कार पुलवामा पहुंची कैसे? जांच में खुलासा हुआ है कि कार को खरीदने-बेचने में कई फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल हुआ।

PM Modi in Bhutan संदेह इस बात का भी है कि कार चलाने वाला डॉक्टर उमर, जिसके साथी फरीदाबाद में पकड़े गए थे, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। यह भी माना जा रहा है कि या तो उसने सुसाइड ब्लास्ट किया या विस्फोटक किसी तकनीकी वजह से समय से पहले फट गया।

एजेंसियों का दावा: जल्द सामने आएंगे बड़े खुलासे
राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA), दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और IB मिलकर इस केस की जांच कर रही हैं। दिल्ली जैसे संवेदनशील इलाके में इतना बड़ा धमाका सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रधानमंत्री मोदी के बयान के बाद उम्मीद है कि जांच और तेजी से आगे बढ़ेगी और आने वाले दिनों में इस साजिश से जुड़े कई राज़ सामने आ सकते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *