Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : रायपुर में दोस्त ने कर दी बेरहमी से हत्या,...

Raipur Crime : रायपुर में दोस्त ने कर दी बेरहमी से हत्या, फिर की मछली-शराब की पार्टी, पढ़िए सनसनीखेज खुलासा

0
205
Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में पैसे के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। राजमिस्त्री गिरिजा शंकर धीवर (28) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई, और हत्या के बाद आरोपी दोस्तों ने मछली-शराब की पार्टी मनाई। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

Raipur Crime : कैसे हुआ वारदात का खुलासा

Raipur Crime : 12 अगस्त की सुबह पुलिस को आरंग-राटाकाट रोड पर शराब दुकान जाने वाले नाले के पास झाड़ियों में एक शव मिला। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे और पास में ही बाइक भी बरामद हुई। जांच में पता चला कि गिरिजा शंकर को आखिरी बार उसके साथी मधुसूदन लोधी के साथ देखा गया था।

Raipur Crime : पैसों के लेनदेन से शुरू हुआ झगड़ा

Raipur Crime : मधुसूदन और गिरिजा साथ में राजमिस्त्री का काम करते थे। कुछ हफ्ते पहले पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद गिरिजा शंकर अक्सर मधुसूदन को गाली-गलौज करता और पत्नी के सामने अपमानित करता था। इसी रंजिश में मधुसूदन ने उसे मारने की साजिश रच दी।

Raipur Crime : पार्टी के बहाने बुलाकर कर दी हत्या

Raipur Crime : मधुसूदन ने पांच अन्य दोस्तों—डिगेश्वर लोधी, अजय निशांत, नीलकंठ लोधी, जयप्रकाश लोधी और कमल लोधी—को साथ मिलाकर योजना बनाई। 11 अगस्त को शराब पिलाने के बहाने गिरिजा को नहर किनारे बुलाया, जहां सभी पहले से मौजूद थे। शराब पीने के दौरान मधुसूदन ने गमछे से उसका गला घोंट दिया।

Raipur Crime : सबूत मिटाने की कोशिश

Raipur Crime : हत्या के बाद गमछा पास के तालाब में जलाया गया और मोबाइल तोड़कर तालाब में फेंक दिया गया। इसके बाद सभी ने मछली-शराब की पार्टी की। पुलिस ने तफ्तीश कर सभी छह आरोपियों को दबोच लिया और उनके पास से दो बाइक व मोबाइल बरामद किए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here