Sunday, May 10, 2026
27.1 C
Raipur

Laal Kila Blast Update : दिल्ली दहलाने वाली i20 कार का ‘पुलवामा कनेक्शन’? Red Fort ब्लास्ट के बाद चौंकाने वाला खुलासा….

Laal Kila Blast Update : नई दिल्ली। देश की राजधानी सोमवार शाम उस वक्त दहल उठी जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक चलती Hyundai i20 कार में जबर्दस्त धमाका हुआ। जिसमे 11 लोगों की मौत हुई है यह धमाका शाम 6:52 बजे उस वक्त हुआ जब इलाके में ट्रैफिक चरम पर था। चंद सेकंड में आग की लपटों ने आसपास की गाड़ियों को भी चपेट में ले लिया। धमाके की आवाज़ चार किलोमीटर दूर आईटीओ तक सुनी गई।

Laal Kila Blast Update : धमाके की भयावहता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर मौजूद कई लोगों के शरीर के अंग अलग होकर हवा में उछल गए। शुरुआती जांच में यह मामला सामान्य विस्फोट जैसा नहीं लग रहा, क्योंकि घायलों के शरीर पर बम धमाके के सामान्य छर्रे या पैलेट के निशान नहीं मिले, जो जांच एजेंसियों के लिए एक असाधारण संकेत है।

read more : Laal Kila Blast : अमित शाह बोले : लाल किला धमाके की हर संभावना की जाएगी जांच

कार के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी कहानी और उलझ गई है। हरियाणा नंबर प्लेट वाली यह कार मूल रूप से नदीम खान नाम के व्यक्ति के नाम पर दर्ज थी, लेकिन अब खुलासा हुआ है कि यह कार ओखला निवासी देवेंद्र के जरिए अंबाला के एक व्यक्ति को बेची गई थी। पुलिस ने मोहम्मद सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, जिससे कई अहम जानकारियां निकलने की संभावना है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कहा कि “यह धमाका हर पहलू से असाधारण है, जांच टीमें हर कोण से इसे परख रही हैं।” उनके आदेश पर दिल्ली क्राइम ब्रांच, स्पेशल ब्रांच और एनएसजी की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। एफएसएल टीम ने कार के अवशेषों और आसपास के नमूने जब्त कर लिए हैं।

आग को करीब 7:29 बजे काबू किया गया। इस हादसे में छह कारें, दो ई-रिक्शा और एक ऑटो जलकर खाक हो गए। पुलिस अब CCTV फुटेज और मोबाइल डेटा खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि धमाके से पहले कार ने कौन-सा रास्ता तय किया और क्या किसी आतंकी संगठन की भूमिका इसमें है।

read more : BIG Breaking : लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पास विस्फोट, क्षेत्र को किया गया सील

फिलहाल जांच एजेंसियां किसी नतीजे पर नहीं पहुँची हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि “यह साधारण हादसा नहीं, बल्कि गहराई से सोची-समझी साजिश भी हो सकती है।”

राजधानी में इस धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है — और लाल किला, जो देश की शान है, उसके पास हुए इस धमाके ने पूरे देश को चौंका दिया है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories