Indore Accident : इंदौर। इंदौर शहर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लसुड़िया थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर 78 में एक दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने एक्टिवा सवार युवकों को बेरहमी से रौंद दिया।
Indore Accident : इस भीषण हादसे में एक्टिवा पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
Read More : Death Threats : जेल से जज को जान से मारने की धमकी : 3700 करोड़ के स्कैमर ने रची खौफनाक साजिश, ऐसे हुआ खुलासा
Indore Accident : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो कितनी तेज गति से आ रही थी और उसने एक्टिवा सवारों को टक्कर मार दी।
Indore Accident : घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लसुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की पहचान कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।













