Ladli Behna Yojana 38th Installment: जुलाई में कब आएगी 38वीं किस्त? जानिए ताजा अपडेट, पात्रता और नाम चेक करने का आसान तरीका

Anuj Nirala

Ladli Behna Yojana 38th Installment: भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना के तहत हर महीने आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाली महिलाओं को अब जुलाई की 38वीं किस्त का इंतजार है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 1,500 रुपये की सहायता राशि सीधे ट्रांसफर की जाती है। जून महीने की 37वीं किस्त 14 जून को जारी की गई थी। ऐसे में अब लाखों महिलाएं जानना चाहती हैं कि जुलाई की किस्त कब उनके खाते में पहुंचेगी।

15 जुलाई तक आ सकती है 38वीं किस्त

लाडली बहना योजना के तहत किस्त आमतौर पर हर महीने 1 से 15 तारीख के बीच जारी की जाती है। इसी क्रम में संभावना जताई जा रही है कि जुलाई की 38वीं किस्त 15 जुलाई तक लाभार्थियों के खातों में भेजी जा सकती है।

हालांकि, मध्य प्रदेश सरकार की ओर से अभी तक किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। इसलिए महिलाओं को सलाह दी गई है कि वे केवल सरकारी सूचना पर ही भरोसा करें।

MP News: भोपाल में पहली बार कॉलोनियों की जनसुनवाई, अब सीधे कलेक्टर के सामने रखें शिकायत

1.27 करोड़ से अधिक महिलाओं को मिल रहा लाभ

Ladli Behna Yojana 38th Installment: लाडली बहना योजना राज्य सरकार की सबसे बड़ी सामाजिक कल्याण योजनाओं में शामिल है। वर्तमान में प्रदेश की करीब 1.27 करोड़ पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

ऐसे चेक करें लाभार्थी सूची में अपना नाम

यदि आप जानना चाहती हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें—

सबसे पहले लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर ‘अंतिम सूची (Final List)’ या ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ के विकल्प पर क्लिक करें।
अब अपना आवेदन क्रमांक या समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें।
इसके बाद स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा कोड भरें और ओटीपी प्राप्त करें।
ओटीपी सत्यापित करने के बाद आपके क्षेत्र की लाभार्थी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
यदि सूची में आपका नाम है, तो अगली किस्त आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Ladli Behna Yojana 38th Installment: सरकार ने लाभार्थी महिलाओं को सलाह दी है कि वे समय-समय पर अपने बैंक खाते की स्थिति, आधार लिंकिंग, समग्र आईडी और आवेदन की जानकारी की जांच करती रहें। यदि किसी प्रकार की तकनीकी या दस्तावेज संबंधी त्रुटि होती है, तो उसे समय रहते ठीक करवा लें, ताकि किस्त मिलने में किसी तरह की परेशानी न हो।

MP Employee Promotion: 10 साल बाद मध्य प्रदेश में शुरू हुई पदोन्नति प्रक्रिया, कर्मचारियों ने सीएम डॉ. मोहन यादव का ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

फिलहाल 38वीं किस्त जारी करने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। जैसे ही राज्य सरकार या महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से तारीख की घोषणा होगी, लाभार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *