MP Gehu Kharidi 2025: गेहूं खरीदी का सस्पेंस खत्म, मध्यप्रदेश में दर तय

VIKASH KHALKHO

MP Gehu Kharidi 2025: भोपाल। मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर लंबा सस्पेंस आज खत्म हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के बंडा में आयोजित कार्यक्रम में घोषणा की कि इस वर्ष भी राज्य में गेहूं 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर खरीदा जाएगा। यह वही दर है जिस पर पिछले साल खरीदी हुई थी, यानी किसानों को एक बार फिर प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा।Gehu Kharidi 2025: MP में गेहूं खरीदी की दर तय, किसानों को इतने रुपए प्रति  क्विंटल मिलेंगे, एक बार फिर प्रोत्साहन राशि का फायदा

MP Gehu Kharidi 2025: राज्य स्तर पर होगी खरीदी

सरकार ने स्पष्ट किया कि इस सीजन गेहूं की खरीदी पूरी तरह राज्य स्तर पर ही होगी। केंद्र द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय किए जाने के बाद, राज्य सरकार को केवल 15 रुपए प्रति क्विंटल का अतिरिक्त जोड़ करना होगा। पिछले साल की तुलना में प्रोत्साहन राशि बहुत कम लगेगी।

  • पिछला MSP: 2425 रुपए/क्विंटल

  • पिछले साल का प्रोत्साहन: 175 रुपए/क्विंटल

  • खरीदी मात्रा: 44 लाख टन

  • कुल प्रोत्साहन राशि: 9969 करोड़ रुपए

इस बार किसानों को सीधे 2600 रुपए प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाएगा।

MP News: मप्र में 20 मई तक गेहूं खरीदेगी सरकार, अब 50 प्रतिशत तक चमकविहीन,  डैमेज अनाज का भी उपार्जन - MP News Big news for farmers of Madhya Pradesh  now governmentMP Gehu Kharidi 2025: मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर विपक्ष अनावश्यक भ्रम फैला रहा है। उन्होंने बताया कि सोयाबीन की भावांतर योजना के तहत किसानों को 5328 रुपए प्रति क्विंटल का भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा धान पर बोनस का भुगतान भी जारी है।

मुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने देगी और गेहूं खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और किसानों हितैषी तरीके से संचालित होगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *