M.P News : ग्वालियर में जादू-टोने के नाम पर 30 हजार की ठगी, CCTV में कैद हुए ढोंगी बाबा

Rahul Goshwami

ग्वालियर: शहर के हजीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राधा विहार कॉलोनी में जादू-टोने और अनिष्ट का डर दिखाकर ठगी का मामला सामने आया है। दो ढोंगी बाबाओं ने परिवार पर संकट और अनहोनी की बात कहकर पूजा-पाठ के नाम पर 30 हजार रुपये ऐंठ लिए और फरार हो गए। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

डर का जाल बुनकर बनाया शिकार

पीड़ित विवेक शर्मा के अनुसार, दो बाबा घर आए और आटा मांगने के बहाने बातचीत शुरू की। उन्होंने परिवार के सदस्यों के नाम और हालात बताकर विश्वास जीत लिया। इसके बाद अनिष्ट और परिवार पर संकट की बात कहकर पूजा कराने की सलाह दी।

सात दिन की पूजा का झांसा

ढोंगी बाबाओं ने पहले एक दिन की पूजा के लिए 4 हजार रुपये मांगे और फिर सात दिन की पूजा के नाम पर 30 हजार रुपये ले लिए। उन्होंने रंगपंचमी तक अनहोनी होने की बात कहकर परिवार को डराया। पीड़ित डर और दहशत में आकर पैसे देने को तैयार हो गया।

Read More : M.P News : ग्वालियर में फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियों ने पाया काबू

पैसे लेकर हुए फरार

रकम लेने के बाद दोनों बाबा वापस नहीं लौटे। पूजा भी नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने CCTV फुटेज के आधार पर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

बाइट – मनीष यादव, सीएसपी, ग्वालियर

पुलिस जांच में जुटी

सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर तलाश की जा रही है।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अंधविश्वास या झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *