Threat to kill : सांसद रवि किशन को फिर जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से आया कॉल और मैसेज

Threat to kill :  गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद और भाजपा के स्टार प्रचारक रवि किशन को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से दी गई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। धमकीभरा कॉल और व्हाट्सएप मैसेज सीधे सांसद के ज्योतिष प्रवीन शास्त्री के मोबाइल पर आया है, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Read More : Nuclear activities : ‘पाकिस्तान की अवैध परमाणु गतिविधियां उसकी पुरानी आदत’ : ट्रंप के दावे पर भारत ने दोहराई पुरानी चिंता

Threat to killरामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के गौतम विहार विस्तार कॉलोनी में रहने वाले ज्योतिष प्रवीन शास्त्री ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 4 नवंबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने सीधे तौर पर प्रवीन शास्त्री को जान से मारने और सांसद रवि किशन को भी “देख लेने” की धमकी दी। धमकी देने वाले ने अपनी बात को राजनीतिक मोड़ देते हुए यह भी कहा कि “इस बार मोदी और योगी दोनों चले जाएंगे।”

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी सांसद रवि किशन को धमकी (Photo: ITG)Threat to killकॉल के कुछ देर बाद ही उसी नंबर से व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा मैसेज भेजा गया। इस मैसेज में सांसद रवि किशन और भाजपा विधायक प्रदीप शुक्ला की तस्वीरों पर क्रॉस (X) का निशान बनाकर भेजा गया था, जो जान से मारने की मंशा को स्पष्ट करता है। हैरानी की बात यह है कि जिस नंबर से यह मैसेज आया, उस पर लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर लगी हुई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से दी गई है। शास्त्री ने बताया कि वह रवि किशन के घर पूजा-पाठ करवाते हैं और पहले भी सांसद को धमकी मिल चुकी है।

Read More : Zootopia 2 : Zootopia 2 में श्रद्धा कपूर की एंट्री- हिंदी वर्ज़न में देंगी अपनी आवाज़

Threat to killधमकी मिलने के तुरंत बाद प्रवीन शास्त्री ने रामगढ़ ताल थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब उस मोबाइल नंबर की लोकेशन और मालिक का पता लगाने में जुटी है। चूंकि सांसद रवि किशन लगातार जनता के बीच सक्रिय रहते हैं और बिहार विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक हैं, इसलिए प्रवीन शास्त्री ने सरकार से उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है।

Threat to killगौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब गोरखपुर सांसद को इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले भी एक व्यक्ति ने उन्हें धमकी दी थी, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बार-बार गैंगस्टर नेटवर्क से मिल रही धमकियों के चलते गोरखपुर पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए प्रयासरत है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories