kanker News : धर्मांतरण को लेकर कांकेर में तनाव, युवक के दफन पर ग्रामीणों का विरोध

0
79
kanker News
kanker News

kanker News : कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरित युवक के शव दफन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कोड़ेकुर्सी गांव में ग्रामीणों ने धर्मांतरित युवक का शव दफनाने के लिए जमीन देने से इंकार कर दिया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। विवाद बढ़ने पर कांकेर सांसद भोजराज नाग ने थाना प्रभारी से बात की, जिसके बाद शव को चारामा भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

kanker News : गांव के मनीष निषाद नामक युवक की बीमारी से मौत हो गई थी। जब परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे तो ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन का हवाला देते हुए शव दफनाने से मना कर दिया। विरोध के चलते शव तीन दिन से गांव में पड़ा रहा और अंतिम संस्कार नहीं हो सका।

 

READ MORE:  Environment Award : किरंदुल परियोजना ऐक्सिड पर्यावरण पुरस्‍कार-2025 से सम्‍मानित

 

kanker News : विवाद के बाद परिजनों ने शव को थाने के बाहर रख दिया, जिसके बाद उसे स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने दोबारा थाने का घेराव किया। सांसद के हस्तक्षेप के बाद शव को चारामा भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। लगातार ऐसे मामलों के सामने आने के बावजूद प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में नाकाम साबित हो रहा है।

kanker News : चारामा पहुंचने पर भी पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। हिंदू संगठनों ने धर्मांतरित युवक का शव दफनाने का विरोध किया और वाहन को रोक दिया। विरोध जारी रहने के कारण तीन दिन बीत जाने के बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। अब शव को जिले से बाहर दफनाने की तैयारी की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here