Ambikapur Suicide Case : पत्नी के अफेयर से तंग आकर पति ने निगला जहर….उसके बाद जो हुआ

Parivesh
Ambikapur Suicide Case

Ambikapur Suicide Case : अंबिकापुर  | छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां अपनी पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के डिगमा गांव का है, जहां मृतक कृष्ण दास ने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी।

Ambikapur Suicide Case : बताया जा रहा है कि उनकी दूसरी पत्नी का घर में दूध देने वाले व्यक्ति के साथ अफेयर चल रहा था, जिससे कृष्ण दास बहुत परेशान थे। इस संबंध को लेकर करीब एक महीने पहले सामाजिक बैठक भी हुई थी, जिसमें महिला को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने दूध वाले से बातचीत जारी रखी।

READ MORE : Ambikapur News : पेट्रोल पंप के बाद अब महामाया मंदिर के पास चाकूबाजी…

घटना के दिन, शुक्रवार को कृष्ण दास की पत्नी अचानक घर से लापता हो गई। पत्नी की तलाश में असफलता मिलने पर, पति कृष्ण दास ने रात में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। शनिवार को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बरामद कर

READ MORE : Ambikapur News : धान का बीड़ा उखाड़ने खेत में उतरे दंपती की करंट लगने से मौत, गांव में मातम

पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, और मृतक के बेटे के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी, जिसने पुलिस को अपनी सौतेली मां और दूध वाले के बीच अफेयर की जानकारी दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *