PM Modi Raipur visit : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: रायपुर पहुंचे PM मोदी, पद्म विभूषण तीजन बाई के परिवार से की बात, देखें मिनट टू मिनट शेड्यूल

Sanjay Sahu
PM Modi Raipur visit

PM Modi Raipur visit : रायपुर : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर PM नरेंद्र मोदी आज रायपुर दौरे पर पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने पद्म विभूषण तीजन बाई के परिवार से बात कर उनका हालचाल जाना. इसके अलावा पद्म भूषण लेखक विनोद कुमार शुक्ला से भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.

PM Modi Raipur visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रायपुर के एक दिवसीय दौरे पर हैं. एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद वे श्री सत्य साईं संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल पहुंचे. यहां वे “दिल की बात” कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इस दौरान हृदय रोग का सफल ऑपरेशन करा चुके करीब 2500 बच्चों के साथ संवाद करेंगे.

 

READ MORE:  PM Modi Raipur visit : प्रधानमंत्री मोदी रायपुर पहुंचे, करेंगे नए विधानसभा भवन का उद्घाटन और राज्योत्सव 2025 का शुभारंभ

PM Modi Raipur visit : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी बधाई

 

PM Modi Raipur visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायपुर पहुंचने से पहले सोशल मीडिया एक्स पर प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी है. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि “छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की अनेकानेक शुभकामनाएं. प्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए मानदंड गढ़ने में जुटा है. कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के कई इलाके आज विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे. मुझे भरोसा है कि यहां के मेहनती और हुनरमंद लोगों की लगन और उद्यम से हमारा यह राज्य विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा.

 

 

PM Modi Raipur visit : देखें मिनट टू मिनट शेड्यूल

PM Modi Raipur visit : (पीएम मोदी कार्यक्रम 1 नवंबर) प्रधानमंत्री मोदी सुबह 7:35 बजे दिल्ली से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से रवाना हुए और सुबह 9:40 बजे रायपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे. अब वे ब्रह्माकुमारी भवन (शांति शिखर) (Brahmakumari Shanti Shikhar Bhavan) का उद्घाटन करेंगे और नए विधानसभा भवन पहुंचकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन भी करेंगे.

 

 

PM Modi Raipur visit : दोपहर में प्रधानमंत्री आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन कर उसका भ्रमण करेंगे. इसके बाद वे नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ करेंगे. राज्योत्सव के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री शाम 4:20 बजे रायपुर हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे और 4:25 बजे विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

 

 

PM Modi Raipur visit : छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन

PM Modi Raipur visit : छत्तीसगढ़ राज्य के लिए आज का दिन ऐतिहासिक महत्व रखता है. साल 2000 में इसी दिन यह राज्य मध्यप्रदेश से अलग होकर अस्तित्व में आया था. इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस का उत्साह कई गुना बढ़ गया है, क्योंकि छत्तीसगढ़ अपने गौरवशाली 25 वर्ष पूरे कर चुका है. इस खास अवसर पर राज्योत्सव मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड से लेकर स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधेंगे. पांच दिनों तक यह उत्सव पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया जाएगा.

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *