NHM General Conference: 13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब, महासम्मेलन की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

Sanjay Sahu
NHM General Conference

NHM General Conference: रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ द्वारा 13 जून 2026 को रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस महासम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित विभिन्न कैबिनेट मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

NHM General Conference: संघ के पदाधिकारियों के अनुसार महासम्मेलन में प्रदेशभर के ग्रामीण एवं शहरी उप-स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, मंत्रालय तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत 18 हजार से अधिक NHM कर्मचारी एवं अधिकारी अपने परिवार सहित शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं तथा सभी जिलों से बड़ी संख्या में कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

NHM General Conference: संघ का मानना है कि यह महासम्मेलन NHM कर्मचारियों की एकजुटता, समर्पण एवं स्वास्थ्य सेवाओं में उनके महत्वपूर्ण योगदान को प्रदर्शित करने का एक ऐतिहासिक अवसर होगा। कार्यक्रम को लेकर कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा जिलों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

NHM General Conference: संघ के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उन्हें महासम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया था, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद प्रदेशभर के NHM कर्मचारियों में उत्साह और बढ़ गया है।

 

NHM General Conference: संघ के प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने बताया कि मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से कर्मचारियों में भारी उत्साह का वातावरण है तथा महासम्मेलन की सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। यह आयोजन NHM कर्मचारियों की एकता और संगठनात्मक शक्ति का ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *