Sunday, October 4, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : पानी की टंकी में डूबा 1 साल का मासूम,...

Raipur Crime : पानी की टंकी में डूबा 1 साल का मासूम, मां कपड़े लेने गई थी—रायपुर में दर्दनाक हादसा

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के अमलीडीह इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां घर की पानी की टंकी में डूबने से एक साल के मासूम की मौत हो गई। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के साहू पारा, गली नंबर 1 में रहने वाले रोहित साहू के बेटे त्रिराज साहू (1) के साथ यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय उसकी मां उसे नहला रही थी। नहलाने के बाद वह बच्चे को टंकी के पास छोड़कर कपड़े लेने अंदर चली गई।

Raipur Crime : जब वह वापस लौटी, तो बच्चा पानी की टंकी में पड़ा मिला। परिजन तुरंत उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे मेकाहरा रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here