Friday, May 15, 2026
33.1 C
Raipur

Ganja Smuggling : घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी-हुंडई कार से ढाई क्विंटल गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Ganja Smuggling : गौरीशंकर/घड़घोड़ा : 31 अक्टूबर । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घरघोड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कल देर शाम घरघोड़ा–लैलूंगा मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर पुलिस टीम ने एक हुंडई कार में गांजा तस्करी कर रहे युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संतोष दास पिता बुधराम दास उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चीताबहार थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में हुई है।

  • गांजा तस्करी पर घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुंडई कार से ढाई क्विंटल गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
  •  आरोपी से 257 किलो गांजा, हुंडई कार और मोबाइल जब्त, करीब 58 लाख की संपत्ति बरामद— आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई
  •  थाना प्रभारी घरघोड़ा के साथ गांजा रेड कार्रवाई में साइबर सेल, पूंजीपथरा और यातायात पुलिस की घेराबंदी ने दिलाई बड़ी सफलता

कार की तलाशी लेने पर उसमें एक-एक किलो के 250 पैकेट गांजा कुल वजन 257.5 किलोग्राम बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी से तस्करी में प्रयुक्त हुंडई कार (क्रमांक CG-29-AS-2077) जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये है तथा एक वीवो मोबाइल फोन कीमत 10 हजार रुपये भी जब्त किया गया। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को तस्करी नेटवर्क से संबंधित कई अहम जानकारियां प्राप्त हुई हैं।

READ MORE : Gharghoda Temple Vandalized : मंदिर में तोड़फोड़ से गांव में तनाव का माहौल – श्रद्धालुओं में आक्रोश

Ganja Smuggling : पुलिस अधीक्षक पटेल ने सीमावर्ती उड़ीसा प्रांत से हो रही मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह को उड़ीसा से कार में गांजा परिवहन की सूचना मुखबिर से मिली थी, जिसके बाद सूचना को साइबर सेल और थाना घरघोड़ा तथा पूंजीपथरा पुलिस के साथ साझा कर त्वरित कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू की टीम ने सतर्कता बरतते हुए मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया।

घरघोड़ा पुलिस द्वारा आरोपी संतोष दास को गिरफ्तार कर थाना अपराध क्रमांक 287/2025 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में पुलिस द्वारा तस्करी की श्रृंखला से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

READ MORE : Constable Theft Case : आईजी समीक्षा के बाद एक्शन : 2 लाख चोरी के आरोपी आरक्षक पर गिरी गाज, चार साथी जांच के दायरे में

संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन तथा डीएसपी साइबर सेल श्री अनिल विश्वकर्मा और डीएसपी ट्रैफिक श्री उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उपनिरीक्षक खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल, उधो पटेल, प्रदीप तिग्गा, भानु प्रताप चंद्रा, दिनेश सिदार, बसंत तिर्की के साथ थाना पूंजीपथरा, साइबर सेल और यातायात पुलिसकर्मियों में एएसआई राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र जोशी आरक्षक दिनेश डनसेना और झसपाल शर्मा का विशेष योगदान रहा है।

जप्त संपत्ति-

1. 250 पैकेट गांजा कुल वजन 257.5 किलोग्राम अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये
2. तस्करी में प्रयुक्त हुंडई कार (क्रमांक CG-29-AS-2077) कीमत लगभग 8 लाख रुपये
3. एक वीवो मोबाइल फोन कीमत 10 हजार रुपये
कुल-58,10,000 रूपये

आरोपी – संतोष दास पिता बुधराम दास उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चीताबहार थाना दरिमा, जिला सरगुजा

Share The News

Latest YouTube Videos

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Latest YouTube Shorts

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

kirandul illegal liquor seized:दंतेवाड़ा में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, लाखों का माल जब्त

kirandul-illegal-liquor-seized:किरंदुल पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

Related Articles

Popular Categories