Wednesday, May 20, 2026
32.4 C
Raipur

Indira Gandhi’s Death Anniversary : इंदौर में कांग्रेस ने दी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि, दिग्विजय सिंह बोले – देश को विश्व मंच पर पहचान दिलाई थी उन्होंने

Indira Gandhi’s Death Anniversary : इंदौर। देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पूरे देश की तरह इंदौर में भी कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नवलखा स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके दिखाए एकता व अखंडता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने भारत को विश्व स्तर पर एक मजबूत और सम्मानजनक पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ।

Indira Gandhi’s Death Anniversary : Read More : West Bengal ASP Controversy : महिलाओं को शराब पीते देख शर्म आती है, समाज बर्बादी की ओर – बंगाल के ASP के बयान पर बवाल…

दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश को आज भी इंदिरा गांधी जैसे सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनकी नीतियों और विचारों पर चलते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Indira Gandhi’s Death Anniversary : कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा में दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में लागू की जा रही SIR (सिटिजनशिप वेरिफिकेशन रूल) प्रक्रिया संवैधानिक रूप से गलत है। उन्होंने कहा कि नागरिकों से अपनी नागरिकता साबित करने के लिए दस्तावेज मांगना संविधान की भावना के विपरीत है।

Read More : Indore Accident : फोनिक्स मॉल बायपास पर हादसा; बाल-बाल बचे रेलवे एसपी पदमविमोचन शुक्ला

Indira Gandhi’s Death Anniversary : उन्होंने कहा कि यह चुनाव आयोग का कार्यक्षेत्र नहीं है कि वह नागरिकता की जांच करे। उसका काम केवल हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना है। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि यह प्रक्रिया देश में लोगों को बांटने और डर पैदा करने के लिए चलाई जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार घुसपैठियों का मुद्दा उठाकर जनता को गुमराह कर रही है, लेकिन आज तक किसी एक भी घुसपैठिए का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया। उन्होंने इसे विभाजन की राजनीति बताते हुए कहा कि देश की एकता को बनाए रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी इंदिरा गांधी को।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Latest YouTube Shorts

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

सलासर बालाजी धाम में भक्ति का सैलाब, प्रभात आरती में गूंजा “जय श्री बालाजी”

राजस्थान के चूरू जिले स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी धाम...

महाकाल की भव्य भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में गूंजा ‘हर-हर महादेव’

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में...

Related Articles

Popular Categories