Tikamgarh Accident : टीकमगढ़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली महिला की जान, सीसीटीवी में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

0
104

Tikamgarh Accident : संतोष कुशवाहा/टीकमगढ़। जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के हवेली रोड की है।

Read More : Swachhta campaign Tikamgarh : टीकमगढ़ में स्वच्छता जन आंदोलन की पोल खुली! पोस्टर चमके, गलियां डूबी गंदगी में

Tikamgarh Accident जानकारी के अनुसार, महिला रात में खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान जब वह सड़क पार कर रही थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Tikamgarh Accident घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल फरार चालक की तलाश जारी है।

Share The News
Previous articleBemetara hit and run case : बेमेतरा हिट एंड रन केस: आरोपी के घर में तोड़फोड़ करने वाली भीड़ पर FIR, पुलिस ने शुरू की जांच
Next articleBihar Vidhansabha Election : बिहार के लाल तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान…
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here