Bemetara hit and run case : बेमेतरा हिट एंड रन केस: आरोपी के घर में तोड़फोड़ करने वाली भीड़ पर FIR, पुलिस ने शुरू की जांच

0
177
Bemetara hit and run case
Bemetara hit and run case

Bemetara hit and run case : बेमेतरा। हिट एंड रन मामले में आरोपी डिफेंटर चालक मेहर सिंह सलूजा के घर में तोड़फोड़ करने वाली भीड़ पर पुलिस ने कार्रवाई की है। एक्सीडेंट के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर और वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की थी। अब इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bemetara hit and run case : जानकारी के अनुसार, एक्सीडेंट के बाद भीड़ ने आरोपी मेहर सिंह सलूजा उर्फ क्रिश के घर पर पथराव किया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान घर और बाहर खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ धारा 191(2), 296, 351(3), 324(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

 

READ MORE: Mekahara Hospital News : मेकाहारा अस्पताल में लापरवाही: एक ही बेड पर दो प्रसूताओं को बच्चों सहित रखा गया, संक्रमण का बढ़ा खतरा

Bemetara hit and run case : घटना के दौरान आरोपी चालक ने एक के बाद एक पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी थी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर के बाहर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की।

 

Bemetara hit and run case : इस घटना के बाद शहर में तनाव की स्थिति बन गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया और शहर बंद का आह्वान किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here