Singrauli News : सिंगरौली। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र हेमंत चौहान के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर पीएस परस्ते के नेतृत्व में सायबर सेल सिंगरौली एवं थाना/चौकी टीमों द्वारा पिछले चार महीनों में कुल 288 गुम मोबाइल फोन की सफल बरामदगी की गई है। इनमें से 156 मोबाइल फोन पहले ही आवेदकों को दिए जा चुके थे जबकि शेष 132 फोन आज पुलिस अधीक्षक द्वारा आवेदकों को सुपुर्द किए गए। वर्ष 2025 में अब तक कुल 616 गुम मोबाइल फोन आवेदकों को लौटाए जा चुके हैं।
Singrauli News : सिंगरौली पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल फोन की शिकायतों पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुए वर्ष 2025 की शिकायतों का सफल निराकरण किया है। बरामद मोबाइल फोन सिंगरौली सहित देश के विभिन्न राज्यों में उपयोग किए जा रहे थे, जिन्हें सायबर सेल और थाना/चौकी टीमों द्वारा तकनीकी ट्रेसिंग के जरिए पकड़ा गया। बरामद मोबाइल फोन में वन प्लस, सैमसंग, रेडमी, वीवो, ओप्पो, रियलमी, नार्जो, टेक्नो, मोटोरोला, पोको, हॉनर, नथिंग, इनफिक्स, आइटेल जैसे ब्रांड के महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं।
बरामदगी का विवरण इस प्रकार है: वीवो – 93, ओप्पो – 64, रियलमी – 40, रेडमी – 25, वन प्लस – 15, सैमसंग – 11, इनफिक्स – 11, आइटेल – 6, मोटोरोला – 7, नार्जो – 5, टेक्नो – 4, पोको – 3, हॉनर – 2, नथिंग – 2।
CEIR पोर्टल दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित एक ऐसा मंच है, जहां आम नागरिक घर बैठे ही अपने गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत करने के लिए गूगल ब्राउज़र पर cier.gov.in खोलें, ‘Block Stolen/Lost Mobile’ विकल्प चुनें, आवश्यक विवरण भरें, मोबाइल की बिल/थाना शिकायत की प्रति एवं पहचान पत्र अपलोड करें, नई सिम का नंबर दर्ज करें, ओटीपी वेरिफाई कर शिकायत संख्या सुरक्षित करें।
Singrauli News : सिंगरौली पुलिस आमजन से अपील करती है कि CEIR पोर्टल का अधिकतम उपयोग करें। इससे न केवल आपका समय बचेगा, बल्कि आपकी शिकायतों का शीघ्र निराकरण होगा और पुलिस प्रभावी कार्यवाही कर सकेगी। “सिंगरौली पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।”











