सिंगरौली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद अंतर्गत चयनित नवांकुर संस्था नर्मदा सेवा समिति द्वारा आदर्श ग्राम पिपरा में “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी, हर घर दिवाली उत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के तहत चयनित सखियों को साड़ी वितरण कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। ग्राम की 100 से अधिक बहनों को साड़ी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
Read More : Singrauli News : परिवहन विभाग का रातभर चला वाहन चेकिंग अभियान, अवैध ओवरलोड गाड़ियां जब्त
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह रहे। अध्यक्षता साक्षी निकाय सदस्य कृष्णकांत द्विवेदी ने की। विशेष अतिथियों में जनपद सदस्य प्रेमलाल शाह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष कमलेश शाह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत नवांकुर सखियों ने कलश एवं तिलक से अतिथियों का स्वागत कर की। तत्पश्चात शिव मंदिर में दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। समिति की अध्यक्ष प्रीता गुर्जर और सचिव अमृता शर्मा ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ व तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
Read More : IND vs AUS : टीम इंडिया की नई वनडे जर्सी में अब अपोलो टायर्स का लोगो, पर्थ में हुआ फोटोशूट
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि नवांकुर सखियां गांव के विकास की सच्ची सहभागी हैं, जिन्होंने स्वदेशी उत्पाद, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय पहल की है।
कार्यक्रम का संचालन रमेश गुर्जर और सुनीता साकेत ने किया। इस मौके पर गायत्री परिवार, प्रस्फुटन समिति, नर्मदा सेवा समिति के पदाधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, सैकड़ों ग्रामीणजन और नवांकुर सखियां मौजूद रहीं।













