Monday, September 28, 2026
Home Sports IND vs AUS : टीम इंडिया की नई वनडे जर्सी में अब...

IND vs AUS : टीम इंडिया की नई वनडे जर्सी में अब अपोलो टायर्स का लोगो, पर्थ में हुआ फोटोशूट

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में आयोजित प्री-सीरीज फोटोशूट के दौरान टीम इंडिया की नई वनडे जर्सी की पहली झलक देखने को मिली। नई नीली जर्सी पर अब प्रमुख रूप से अपोलो टायर्स का लोगो दिखाई देता है, जिसने हाल ही में ड्रीम11 की जगह ली है।

फोटोशूट में विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल और नीतीश कुमार रेड्डी ने भारत का प्रतिनिधित्व किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क और ट्रैविस हेड मौजूद रहे। टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अनौपचारिक प्रेस बातचीत में भी हिस्सा लिया।

Read More : Naan scam case : रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को स्पेशल कोर्ट से जमानत

नई जर्सी पर प्रशंसकों की प्रतिक्रिया मिश्रित रही। कुछ ने इसके आधुनिक लुक और साफ-सुथरे डिज़ाइन की तारीफ की, जबकि कुछ ने अपोलो टायर्स के लोगो के आकार और जगह को लेकर आलोचना की। कुछ फैन्स ने सुझाव दिया कि अपोलो टायर्स का नाम इंडिया के नीचे रखा जाना चाहिए।

भारत 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की बहुप्रतीक्षित वनडे सीरीज़ खेलेगा। स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी इस सीरीज़ का बड़ा आकर्षण है। दोनों खिलाड़ी हाल ही में टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वनडे में उतरेंगे, जिससे मैदान और टीवी पर प्रशंसकों की दिलचस्पी और बढ़ जाएगी।

Read More : Truth of viral photo : दतिया : आंगनबाड़ी केंद्र की फोटो वायरल, महिला बाल विकास टीम ने किया खंडन

अपोलो टायर्स ने बीसीसीआई के साथ नए करार के तहत हर मैच के लिए 4.5 करोड़ रुपये का योगदान तय किया है। यह राशि Dream11 के पिछले 4 करोड़ प्रति मैच से अधिक है। यह करार 2027 तक रहेगा और इस दौरान टीम इंडिया लगभग 130 मैच खेलेगी।

नई जर्सी और प्रमुख प्रायोजक की जानकारी के साथ टीम इंडिया का फोटोशूट पर्थ में उत्साह का माहौल लेकर आया है और क्रिकेट प्रशंसक इस नई लुक को लेकर काफी उत्साहित नजर आए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here