Friday, April 3, 2026
36.1 C
Raipur

CG News : घरघोड़ा पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की बाइक समेत दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गौरी शंकर गुप्ता / रायगढ़, 16 अक्टूबर । त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देश पर जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में घरघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में पेट्रोलिंग के दौरान शैतान चौक के पास दो संदिग्ध युवकों को हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी-13-एपी-5651) के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी करने का अपराध स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी एकेश मरावी (21 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 02, सोईराम कॉलोनी घरघोड़ा और रेहान खान (22 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 04, मोहम्मद शकील का किराए का मकान घरघोड़ा हैं।

पुलिस पूछताछ में एकेश मरावी ने खुलासा किया कि वह पूर्व में चोरी और लूट के प्रकरणों में जेल जा चुका है और कोर्ट से जमानत पर बाहर है। करीब 15–16 दिन पहले अपने साथी रेहान खान के साथ ग्राम झांकादरहा में रेकी के दौरान एक घर के बाहर खड़ी काली हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक को देखा और दोनों ने मिलकर उसे डायरेक्ट कर चोरी कर लिया। पहचान से बचने के लिए बाइक की नंबर प्लेट हटाकर फेंक दी और आज उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे, तभी पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।

मोटरसाइकिल की चोरी की रिपोर्ट ग्राम बजरमुड़ा निवासी राजाराम भगत ने थाना घरघोड़ा में दर्ज कराई थी, जिस पर अपराध क्रमांक 273/2025 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला कायम किया गया। बरामद बाइक की कीमत करीब ₹75,000 आंकी गई है। जांच में दोनों आरोपियों द्वारा मिलकर अपराध करना पाया गया, जिस पर प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल तथा स्थानीय युवक कालिया गुप्ता की विशेष भूमिका रही।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P सरकार का बड़ा फैसला! खिले शिक्षकों के चेहरे…लागू होगा नया वेतनमान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूल...

फिर चर्चा में लिली थॉमस केस! गई और भी कई नेताओं की व‍िधायकी और सांसदी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : देशभर में जनप्रतिनिधियों पर चल...

Raipur Crime : चालान से बचने के लिए ड्राइवर बना चोर, 6 घंटे में पुलिस ने दबोचा

Raipur Crime : रायपुर :रायपुर में यातायात थाना भनपुरी...

Related Articles

Popular Categories