CG News : किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम – पीएम मोदी ने शुरू की धन-धान्य योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन

हेमंत वर्मा/राजनांदगांव| प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के किसानों की उन्नति के लिए नई दिल्ली से प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिले के किसान कृषि उपज मंडी परिसर से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने किसानों से कहा कि वे रबी सीजन में दलहन और तिलहन फसलों का रकबा बढ़ाएं, ताकि शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले सकें। उन्होंने किसानों को कम पानी और कम लागत वाली फसलों की ओर रुझान बढ़ाने का आग्रह किया, जिससे अधिक मुनाफा प्राप्त किया जा सके। श्रीमती वैष्णव ने बताया कि भारत सरकार ने रबी सीजन 2025-26 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि की है। साथ ही उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से किसानों के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।

Read More : CG News : बच्चा का अपहरण करने का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

कृषि स्थायी समिति की अध्यक्ष श्रीमती जागृति यादव ने खरीफ फसल के बेहतर उत्पादन के लिए किसानों तक विभागीय योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को नवीन तकनीकों और नवाचार पद्धति से खेती करने की अपील की। वहीं जनपद पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर ने भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के उद्देश्य और लाभों की विस्तृत जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्रीमती गुंजन झा ने केंद्र द्वारा किए जा रहे नवाचार कार्यों और किसानों के लिए उपयोगी तकनीकों की जानकारी साझा की।

Read More : MP News : भावांतर योजना के समर्थन में इंदौर में किसानों की ट्रैक्टर रैली

लीड बैंक मैनेजर मुनीष शर्मा ने किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण की योजनाओं पर जानकारी दी।

इस अवसर पर जनपद सदस्य राजेंद्र ठाकुर, अनुभागीय कृषि अधिकारी संतलाल देशलहरे, सहायक संचालक कृषि डॉ. वीरेंद्र अनंत, सचिव कृषि उपज मंडी पंचराम वर्मा, सहायक संचालक कृषि श्रीमती रूपलता गुप्ता, कृषि वैज्ञानिक श्रीमती नूतन रामटेके, पशुचिकित्सा अधिकारी श्रीमती ममता मेश्राम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी डी.आर. राणाड़े, कृषि विकास अधिकारी अविनाश दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि उपज मंडी के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories