Monday, October 5, 2026
Home Chhattisgarh Raipur District Maheshwari Sabha: रायपुर जिला माहेश्वरी सभा के नए अध्यक्ष बने...

Raipur District Maheshwari Sabha: रायपुर जिला माहेश्वरी सभा के नए अध्यक्ष बने उमेश राठी, सर्वसम्मति से हुए निर्विरोध निर्वाचित

Raipur District Maheshwari Sabha: रायपुर :  रायपुर जिला माहेश्वरी सभा के आज संपन्न हुए चुनाव में माहेश्वरी समाज गुढ़ियारी से  उमेश राठी को सदन की सर्व सहमति से चुनाव अधिकारी  सुशील लखोटिया द्वारा निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर प्रदेश चुनाव अधिकारी  संपत काबरा, पर्यवेक्षक  कमल राठी, प्रदेश माहेश्वरी सभा अध्यक्ष  सुरेश मुंधड़ा, माहेश्वरी सभा रायपुर, महेश सभा एवं माहेश्वरी समाज गुढ़ियारी के अध्यक्षगण, उनकी कार्यकारिणी, रायपुर जिला माहेश्वरी सभा के पदाधिकारी एवं समाज के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। यह चुनाव रायपुर के महेश छात्रावास स्थित नटवर हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Raipur District Maheshwari Sabha: चुनाव अधिकारी सुशील  लखोटिया ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष उमेश  राठी को आगामी सत्र हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वहीं निवृत्तमान जिला अध्यक्ष  पवन जी करनानी ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नव-निर्वाचित अध्यक्ष उमेश  राठी को हार्दिक बधाई एवं सफल, प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं।
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here