CG News : बच्चा का अपहरण करने का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0
106

हेमंत वर्मा/राजनांदगांव | डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बच्चे का अपहरण करने का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी महाराष्ट्र के सालेकसा क्षेत्र से डोंगरगढ़ आए थे।

घटना 11 अक्टूबर 2025 की है। प्रार्थी घनश्याम लहरे पिता स्वर्गीय संतोष लहरे (उम्र 35 वर्ष), निवासी कचहरी चौक, वार्ड क्रमांक 22, सतनामी पारा, डोंगरगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका 10 वर्षीय पुत्र घर के गेट के सामने खेल रहा था, तभी दो अज्ञात व्यक्तियों ने बच्चे को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का प्रयास किया।

मौके पर लोगों की सतर्कता से दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम तरीकत शाह और दिलदार शाह बताया, जो कि महाराष्ट्र के जिला गोंदिया के ग्राम बाबाटोली, आमगांव खुर्द, थाना सालेकसा के निवासी हैं।

Read More : MP News : भावांतर योजना के समर्थन में इंदौर में किसानों की ट्रैक्टर रैली

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 518/2025 धारा 137(2), 139(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, एएसपी राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के निर्देशन में जांच की गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बच्चे को सुनसान देखकर अपहरण की कोशिश की थी।

Read More : Gharghoda News : किशोर कुमार के चाहने वालों के लिए खास मौका! रायगढ़ में 13 अक्टूबर को संगीत की शाम

दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध सिद्ध पाए जाने पर 11 अक्टूबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. तरीकत शाह पिता जंकीम शाह, उम्र 33 वर्ष, निवासी बाबाटोली, सालेकसा, आमगांव खुर्द, थाना सालेकसा, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)
  2. दिलदार शाह पिता लाल शाह, उम्र 35 वर्ष, निवासी बाबाटोली, आमगांव खुर्द, सालेकसा, थाना सालेकसा, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here