MP News : दानिश हिल्स कॉलोनी में डिलीवरी कर्मचारियों का उत्पात, महिलाओं से की बदसलूकी, देखे वीडियो…

0
163

भोपाल: दानिश हिल्स कॉलोनी में रविवार को ब्लिंकट डिलीवरी कर्मचारियों के उपद्रव की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि कुछ डिलीवरी कर्मचारियों ने कस्टमर से अभद्र व्यवहार किया, जिससे नाराज होकर कॉलोनी में लगभग 60 डिलीवरी बॉय इकट्ठा हो गए और जमकर उपद्रव मचाया।

स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान कई लोगों को चोटें भी आई हैं। घटना का पूरा दृश्य कॉलोनी के CCTV कैमरों में कैद हो गया है।

Read More : CG Collector’s Conference : छात्रों के भविष्य पर CM साय का बड़ा फैसला : 31 दिसंबर डेडलाइन, हर स्कूली बच्चे की ‘Apar ID’ बनाना अनिवार्य…

कोलार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की। दानिश हिल्स कॉलोनी के निवासी थाने पहुंचे और अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज की समीक्षा की जा रही है।

Read More : इंदौर में हाईवोल्टेज ड्रामा : क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर घर से युवक को उठाया, गाड़ी में मारपीट कर जबरन खाते से लूटे लाखों….

स्थानीय लोग कहते हैं कि इस तरह की घटना से कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया है और वे चाहते हैं कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करे।

पुलिस का कहना है कि आरोपी डिलीवरी कर्मचारियों की संख्या और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है, और जल्द ही गिरफ्तारियां की जा सकती हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here